राष्ट्रीय

Haryana Cabinet Meeting Live Update CM Nayab Saini Lado Laxmi Yojana Date Final | हरियाणा में…

चंडीगढ़ में महिलाओं को 2100 रुपए महीना देने की घोषणा करते सीएम नायब सैनी।

हरियाणा में महिलाओं को 25 सितंबर से 2100 रुपए महीने मिलने शुरू हो जाएंगे। CM नायब सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट की मीटिंग के बाद इसकी घोषणा की। सरकार ने इसे लाडो लक्ष्मी योजना का नाम दिया है। इसके लिए सरकार पिछले बजट में 5 हजार करोड़ का फंड पह

.

CM सैनी ने बताया कि 25 सितंबर तक 23 या उससे ज्यादा उम्र की अविवाहित या विवाहित, दोनों तरह की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। शुरुआत में 1 लाख से कम आमदनी वाले परिवारों को रुपए दिए जाएंगे। एक परिवार में 3 महिलाएं दायरे में आईं तो सभी को इसका फायदा मिलेगा।

पहले से पेंशन पा रही महिलाओं को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को इसका भी लाभ मिलेगा। महिलाओं को SMS भेजकर आवेदन करने को कहा जाएगा। इसके लिए एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा।

चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग करते सीएम नायब सैनी।

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

  • सीएम ने इस योजना का क्राइटेरिया बताते हुए कहा- 25 सितंबर 2025 को हरियाणा की 23 वर्ष आयु या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • सीएम ने कहा- इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • सीएम ने कहा- पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है। आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूह को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला खुद या विवाहित महिला के पति हरियाणा में पिछले 15 साल से मूल निवासी होने चाहिए।
  • इस योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यदि एक परिवार में 3 महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा।

पेंशन वालों को इसका लाभ नहीं सीएम सैनी ने कहा- सरकार द्वारा पहले से महिलाओं की वित्तीय मदद के लिए 9 स्कीमें चलाई जा रही हैं। जिन्हें पहले से पेंशन का लाभ मिल रहा है। उन्हें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

इन महिलाओं को अतिरिक्त लाभ मिलेगा सीएम सैनी ने कहा- स्टेज 3 और 4 कैंसर पीड़ित मरीजों (महिलाओं), सूचीबद्ध 54 दुर्लभ बीमारियों, हीमोफिलिया, थैलेसिलमिया और सिकल सेल से पीड़ित मरीज़ों पहले से ही पेंशन मिल रही है। इन महिलाओं को इस योजना का भी अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

20 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ सीएम ने बताया, जिस दिन कोई अविवाहित लाभार्थी 45 वर्ष की आयु पूरा करेगी, उस दिन वे ऑटोमैटिक विधवा और निराश्रित महिला को वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हों जाएगी। साथ ही जिस दिन लाभार्थी महिला 60 वर्ष की आयु की होगी, उस दिन वे ऑटोमैटिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएगी। हमारा अनुमान है कि पहले चरण में लगभग 19-20 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

एक हफ्ते में नोटिफिकेशन, एप पर आवेदन सीएम सैनी ने बताया कि आज की कैबिनेट के बाद आने वाले 6 या 7 दिनों में हम न केवल योजना की गजट नोटिफिकेशन कर देंगे, इस योजना का एक ऐप भी लॉन्च करेंगे। इस ऐप के जरिए पात्र लाभार्थी महिलाएं घर बैठे ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। हर संभावित पात्र महिला को हम SMS करेंगे कि आप उस ऐप पर आवेदन कर दें। सभी पात्र महिलाओं की सूची सभी पंचायत और वार्डों में प्रकाशित की जाएगी। सभी ग्राम सभाओं और वार्ड सभाओं को सूची पर कोई भी आपत्ति दर्ज करने का अधिकार होगा।

सीएम ने कहा- विकसित भारत में महिलाओं की अहम भूमिका सीएम सैनी ने आगे कहा- प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, डबल इंजन सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के हित में लगातार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के चार स्तंभ बताए हैं, जिनमें महिलाओं की अहम भूमिका होने वाली हैं। महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार नित्य नई योजनाएं लागू कर रही है।

हमारा संकल्प पत्र गीता के समान सीएम सैनी ने कहा- हमारी सरकार ने भी महिलाओं को सशक्त और आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। विधानसभा चुनावों के दौरान जो संकल्प पत्र जनता के सामने रखा था उसे हम गीता के समान मानते हैं। संकल्प पत्र में विभिन्न वर्गों से किए गए वादे हमारी सरकार लगातार पूरे कर रही है। सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, विपक्ष घोषणापत्र को सरकार में आते ही भूल जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button