राष्ट्रीय

Vaishno Devi Landslide Victims Story Jammu Kashmir Flood Katra | वैष्णो देवी लैंडस्लाइड- यात्रा…

कटराकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

जहां लैंडस्लाइड हुआ वह जगह यात्रा रूट में अर्धकुंवारी के पास है।

वैष्णो देवी यात्रा रूट के अर्धकुंवारी में 26 अगस्त को हुए लैंडस्लाइड के बाद यात्रा रोकी गई है। यात्रा स्थगित होने के बाद कई श्रद्धालु फंस गए हैं। कुछ यात्री कटरा के होटलों में यात्रा के दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्हें मलबा साफ होने तक इंतजार करने को कहा गया है। घटना के बाद रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इधर, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शवों को उनके घर भेजने की जिम्मेदारी ली है। 24 मृतकों की पहचान हो गई है। बोर्ड मृतकों के परिजन को 5 लाख और डिजास्टर मैनेजमेंट 4 लाख रुपए देगा।

वैष्णो देवी यात्रा के इस पड़ाव पर मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे भारी बारिश के कारण अर्धकुंवारी इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ था। हादसे में 34 की मौत हुई है, 20 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है।

मैप से समझिए हादसा कहां हुआ

फंसे टूरिस्ट को निकालने के लिए दिल्ली तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और बादल फटने से हुई रुकावट के बाद फंसे यात्रियों की जम्मू से दिल्ली तक की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। ट्रेन आज सुबह 11:30 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। अधिकारियों ने कहा है कि इस ट्रेन में यात्रियों को चढ़ने में प्राथमिकता दी जाएगी।

लैंडस्लाइड के बाद के हालात की 4 तस्वीरें…

रेस्क्यू टीम ने बुधवार को मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

लैंडस्लाइड से मंगलवार को ट्रैक के टिनशेड गिरे, रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हुई।

पहाड़ से बड़े पत्थर गिरे, जिन्हें हटाने का काम बुधवार को भी किया गया।

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर काफी दूर तक लैंडस्लाइड का मलबा फैल गया।

पढ़ें लैंडस्लाइड में मरने वालों की 3 कहानियां…

उत्तर प्रदेश: बेटी का मुंडन कराने आया परिवार, बच्ची की मौत, पत्नी का पैर कटा

आगरा के दीपक अपनी बेटी का मुंडन कराने वैष्णो देवी गए थे। हादसे में उनकी मां सुनीता देवी (50), बेटी सेजल (11 माह) और साली भावना (11) की मौत हो गई। उनकी पत्नी का पैर कट गया है। पिता अर्जुन लापता है। दीपक हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जब हादसा हुआ तब दीपक परिवार को बैठाकर भवन के रास्ते में बने शौचालय में गए थे। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान: 4 ज्वेलर भाइयों की मौत, श्रीनगर घूमने के बाद माता के दर्शन करने निकले थे

वैष्णो देवी मंदिर के ट्रैक पर हुए लैंडस्लाइड में राजस्थान के चार ज्वेलर भाइयों की मौत हो गई। इनमें 3 मृतक सुजानगढ़ (चूरू) के और एक नागौर का रहने वाला था। इनमें दो सगे भाई हैं और दो रिश्ते में भाई लगते हैं।

परिवार ने बताया कि चारों सात दिन पहले घूमने के लिए श्रीनगर गए थे। वहां से लौटने के बाद वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकले थे। मंदिर मार्ग में अर्धकुमारी के पास मंगलवार (26 अगस्त) दोपहर में हादसे का शिकार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…

मध्य प्रदेश: मंदसौर के सात श्रद्धालुओं में से 2 की मौत, 3 घायल; 40 घंटे बाद मिले 2 लापता

लैंडस्लाइड में जान गंवाने वालों में मंदसौर जिले के दो ग्रामीण भी शामिल हैं। तीन अन्य घायल हैं। हादसे में लापता दो लोग करीब 40 घंटे की सर्चिंग के बाद गुरुवार को सुरक्षित मिल गए हैं। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भीलखेड़ी गांव से सात श्रद्धालु वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। इनमें से फकीरचंद और रतन बाई की भूस्खलन में मौत हो गई है। सोहन बाई, देवीलाल और ममता घायल हैं। कटरा के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button