Rajasthan Kota Abheda Biological Park tigress Mehak 22 years birthday today Rajasthan country’s…

सबसे उम्रदराज बाघिन महक
कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क की बाघिन महक का आज जन्मदिन है। बाघिन राजस्थान ही नहीं, देश की ऐसी बाघिन है, जिसकी उम्र 22 साल है। महक का जन्म 28 अगस्त 2004 को जयपुर में हुआ था। कोटा के अभेडा बायोलॉजिकल पार्क में मौजूद हैं। महक बूढ़ी हो चुकी है, लेकिन
.
दो साल में 1 करोड़ से अधिक का राजस्व
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभेड़ा को दो साल में 1 करोड़ से अधिक का राजस्व मिला है। साल 2012 में इसे कोटा चिड़ियाघर लेकर आए थे, जिसे कुछ समय बाद वापस ले गए। अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क बनने पर 1 मार्च 2023 को वापस लाकर बाघ ‘नाहर’ के साथ रिलीज किया था। पिछले साल 9 अगस्त को नाहर की मौत हो गई। एक साल से अकेली रहने के कारण गुमसुम रहने लगी है।
सबसे उम्रदराज बाघिन महक
महक की उम्र मछली से भी अधिक हो गई। एक समय में सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर सेंचुरी की रानी के नाम से मशहूर बाघिन मछली, जिसका जन्म 1997 में हुआ था और 18 अगस्त 2016 को उसकी मौत हो गई थी, मछली को सबसे अधिक जीवित रहने वाली बाघिन बताते हैं। वह भी खुले जंगल में विचरण करती थी। दुनियाभर के सबसे उम्रदराज बाघ पश्चिम बंगाल का राजा था, जो 25 साल से अधिक उम्र का था और अगर बाघिन की बात की जाए, तो महक 22 साल की हो गई है।
कोटा वन विभाग के अधिकारी डीएफओ अनुराग भटनागर ने कि टाइगर की जंगल और चिड़ियाघर में उम्र अलग-अलग होती है। जंगल के टाइगर की उम्र 12 से 14 साल के बीच रहती है। जंगल में टाइगर को खाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है और जब वहां के टाइगर ओल्ड हो जाते हैं, तब शिकार नहीं कर पाते और उनकी मौत हो जाती है। नर बाघ की औसत उम्र 14-15 साल मानते हैं। जबकि, चिड़ियाघरों में भोजन मिल जाता है, इसलिए औसत आयु 16 से 18 साल तक होती है। जंगल के जानवर बीमार हो जाएं, तो पता नहीं चल पाता।
खाने में चिकन मटन अंडे भी दिए जाते
महक को खाने में प्रतिदिन 8 से 12 किलो मांस दिया जाता है। सर्दियों में चिकन मटन अंडे भी दिए जाते हैं। खाने में देने वाली सभी मटन, चिकन को गर्म पानी से धोकर गंदगी हटाकर ही दिया जाता है। हर 3 महीने में महक का चेकअप होता है।