Recruitment for 6,589 posts in SBI; 108 vacancies in AIIMS Nagpur; Revised schedule of NEET UG…

- Hindi News
- Career
- Recruitment For 6,589 Posts In SBI; 108 Vacancies In AIIMS Nagpur; Revised Schedule Of NEET UG Counseling Released
17 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात SBI में जूनियर एसोसिएट्स के 6,589 पदों पर भर्ती की और AIIMS नागपुर में सीनियर रेजिडेंट के 108 पदों के वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बने कर्तव्य भवन-3 के उद्घाटन की और टॉप स्टोरी में जानकारी NEET UG फर्स्ट राउंड काउंसलिंग के रिवाइज्ड शेड्यूल की।
करेंट अफेयर्स
1. पीएम मोदी ने कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया
6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया।
कर्तव्य भवन-3 साल 2019 में शुरू हुए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
- कर्तव्य भवन-3, कॉमन सेंट्रल सेक्रेट्रिएट यानी CSS की 10 में से पहली बिल्डिंग है।
- इसे विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाकर उनके बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन और कामों में तेजी लाने के लिए डिजाइन किया गया है।
- इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, MSME, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) और इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस होंगे।
2. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला डिफेंस स्ट्रैटजिक डायलॉग संपन्न
5 अगस्त को भारत और न्यूजीलैंड के बीच नई दिल्ली में पहले भारत-न्यूजीलैंड डिफेंस स्ट्रैटजिक डायलॉग संपन्न हुआ।
भारत-न्यूजीलैंड डिफेंस स्ट्रैटजिक डायलॉग मार्च 2025 में दोनों देशों के बीच साइन किए गए एक MoU के तहत हुआ।
- इसका उद्देश्य सुरक्षा दृष्टिकोण पर चर्चा करना और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना था।
- इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी अमिताभ प्रसाद और न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्रालय की इंटरनेशनल ब्रांच की प्रमुख कैथलीन पीयर्स ने की।
- ये डायलॉग मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की भारत यात्रा के दौरान रक्षा सहयोग के लिए साइन किए गए MoU का हिस्सा है।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. SBI में जूनियर एसोसिएट्स के 6,589 पदों पर भर्ती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने जूनियर एसोसिएट्स के 6,589 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 6 अगस्त से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
इनमें से 5,180 पद रेगुलर वैकेंसी के रूप में घोषित किए गए हैं, जबकि 1,409 पद बैकलॉग कैटेगरी में शामिल हैं।
रेगुलर वैकेंसी में 2255 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। इसके अलावा 788 पद अनुसूचित जाति, 450 पद अनुसूचित जनजाति, 1179 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 508 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, 1409 बैकलॉग पद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिकों के लिए हैं।
राज्यवार पदों की संख्या :
- गुजरात: 220 पद
- आंध्र प्रदेश: 310 पद
- कर्नाटक: 270 पद (198 बैकलॉग)
- मध्य प्रदेश: 100 पद (37 बैकलॉग)
- छत्तीसगढ़: 220 पद (32 बैकलॉग)
- ओडिशा: 190 पद
- हरियाणा: 138 पद
- जम्मू कश्मीर: 29 पद
- हिमाचल प्रदेश: 68 पद
- लद्दाख यूटी: 37 पद
- पंजाब: 178 पद
- तमिलनाडु: 380 पद
- तेलंगाना: 250 पद (58 बैकलॉग)
- राजस्थान: 260 पद (27 बैकलॉग)
- वेस्ट बंगाल: 270 पद (4 बैकलॉग)
- अंडमान निकोबार आइसलैंड: 30 पद (2 बैकलॉग)
- सिक्किम: 20 पद
- उत्तर प्रदेश: 514 पद (18 बैकलॉग)
- महाराष्ट्र: 476 पद (74 बैकलॉग)
- गोवा: 14 पद
- दिल्ली: 169 पद (5 बैकलॉग)
- उत्तराखंड: 127 पद
- अरुणाचल प्रदेश: 20 पद (36 बैकलॉग)
- असम: 145 पद (170 बैकलॉग)
- मणिपुर: 16 पद (17 बैकलॉग)
- मेघालय: 32 पद (46 बैकलॉग)
- मिजोरम: 13 पद (15 बैकलॉग)
- नगालैंड: 22 पद (31 बैकलॉग)
- त्रिपुरा: 22 पद (28 बैकलॉग)
- बिहार: 260 पद
- झारखंड: 130 पद
- केरल: 247 पद (12 बैकलॉग)
- लक्षद्वीप: 3 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री।
- लोकल भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 20 साल
- अधिकतम : 28 साल
- आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।
- उम्र की गणना 1 अप्रैल 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
सैलरी :
- 26,730 – 64,480 रुपए प्रतिमाह
2. AIIMS नागपुर में सीनियर रेजिडेंट के 108 पदों पर भर्ती
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी AIIMS नागपुर की ओर से सीनियर रेजिडेंट के 108 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
पद का नाम | पदों की संख्या |
जनरल | 33 |
ओबीसी | 31 |
एससी | 19 |
एसटी | 11 |
ईडब्लयूएस | 14 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- संबंधित विषय में मेडिकल की पीजी डिग्री।
- NMC/MCI/MMC/DCI स्टेट रजिस्ट्रेशन जरूरी।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 45 साल
फीस :
- जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए
- एससी/एसटी : 250 रुपए
- पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क
सैलरी :
- लेवल – 11 के अनुसार 67,700 रुपए प्रतिमाह।
- अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. UPSC ने ई-मेल अलर्ट की सुविधा शुरू की
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी UPSC ने एजुकेशनल और प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन के लिए ई-मेल अलर्ट की सुविधा शुरू की है। इसके तहत वे UPSC भर्ती विज्ञापनों से संबंधित ईमेल अलर्ट सीधे रिसीव कर सकते हैं।
यह सुविधा UPSC की नई आउटरीच नीति का हिस्सा है। ईमेल अलर्ट सर्विस शुरू करने के लिए इंस्टीट्यूट को ra-upsc@gov.in पर ‘Subscription Request – UPSC Recruitment Alerts’ सब्जेक्ट के साथ ई-मेल करना होगा।
UPSC के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने बताया कि ये नई पहल डिस्पैरिटी के मुद्दों को एड्रेस करेगी और जरूरतमंद और योग्य कैंडिडेट्स तक पहुंच बनाएगी।
2. NEET UG फर्स्ट राउंड काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी
6 अगस्त को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी MCC ने NEET UG 2025 के फर्स्ट राउंड काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया। इससे पहले 5 अगस्त को MCC ने फर्स्ट राउंड के चॉइस फिलिंग और लॉकिंग पर रोक लगाई थी।
रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, छात्र अब 6 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक फर्स्ट राउंड का रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
कॉलेज ऑप्शन को पूरा करने की लास्ट डेट अब बढ़ाकर 7 अगस्त को सुबह 8 बजे तक कर दी गई है। सीट एक्विजीशन की प्रक्रिया 7 और 8 अगस्त को होगी।
वहीं, फर्स्ट राउंड के सीट एलोकेशन का रिजल्ट 9 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
साथ ही, ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत एडमिशन देने वाले इंस्टिट्यूशन्स को MCC सीट मैट्रिक्स में लिस्टेड टेम्परेरी सीट वैकेंसीज की जांच करने का निर्देश दिया गया है। इनमें AIIMS, सेंट्रल और डीम्ड यूनिवर्सिटीज और BSc नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..
—————
सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें