you should avoid eating non veg in monsoon otherwise your health may deteriorate

बकरे का मांस
आयुर्वेद के अनुसार, बकरे का मांस या फिर मटन के सेवन से वात, कफ और अग्नि की समस्या बढ़ जाती है। क्योंकि मांस भारी और चिकनाई युक्त होता है और इसको पचाने में भी दिक्कत होती है। अगर आप बारिश के मौसम में बकरे का मांस खाता है, तो उसको भारीपन, अपच, सूजन, जोड़ों में दर्द और नींद में बेचैनी की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: Processed Food Options: हर प्रोसेस्ड फूड नहीं होता सेहत का दुश्मन, बस जान लें किसे चुनें और किससे बचें
मुर्गे का मांस
इस मौसम में चिकन खाने से कब्ज, अपच, गैस और दस्त की समस्या हो सकती है। क्योंकि मुर्गे का मांस बहुत चिकना होता है, जिसके कारण व्यक्ति को स्किन संबंधी समस्या भी हो सकती है।
रेड मीट
बीफ या रेड मीट जैसे भारी मांस का सेवन करने से शरीर में भारीपन होता है। इसको पचने में भी समस्या होती है। इनमें भी फैट कंटेंट बहुत ज्यादा होता है। जिस कारण उल्टी, अपच से लेकर फोड़े-फुंसी आदि की समस्या हो सकती है।
मछली
इस मौसम में मछलियों में अंडे होते हैं, जिस कारण से इनको नहीं खाना चाहिए। ऐसी मछलियां खाने से बॉडी में लालिमा और खुजली की समस्या हो सकती है। इसका सेवन करने से शरीर का कफ बढ़ जाता है। जोकि स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
मानसून में क्यों कमजोर हो जाता है पाचन
मानसून में बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन ज्यादा होता है। बहुत ज्यादा नमी, साफ-सफाई न होने और धूप की कमी से डाइजेशन बिगड़ने की समस्या हो सकती है। इस समय पानी भी साफ नहीं मिलता है और दूषित पानी पीने से भी समस्या बढ़ सकती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।