Recruitment for 3518 posts in Railways, 935 vacancies for graduates in Bihar; UPSC NDA/NA…

- Hindi News
- Career
- Recruitment For 3518 Posts In Railways, 935 Vacancies For Graduates In Bihar; UPSC NDA NA Schedule Released
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात बिहार में निकली सहायक शिक्षा विकास अधिकारी के 935 पदों पर भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानकारी स्टारलिंक रॉकेट के 10वें सफल परीक्षण की और टॉप स्टोरी में बात UPSC NDA/NA II एग्जाम के शेड्यूल की।
करेंट अफेयर्स
1. दुनिया के सबसे ताकतवर राॅकेट का 10वां टेस्ट कामयाब
27 अगस्त को दुनिया के सबसे ताकतवर राॅकेट स्टारलिंक का 10वां टेस्ट कामयाब हुआ। अमेरिकी उद्योगपति इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने ये टेस्ट सुबह 5:00 बजे टेक्सास के बोका चिका से लॉन्च किया, जो करीब 1 घंटे 6 मिनट चला।
इसमें स्टारलिंक सिम्युलेटर सैटेलाइट को अंतरिक्ष में छोड़ने से लेकर इंजन चालू करने जैसे सभी ऑब्जेक्टिव पूरे किए गए। स्टारशिप व्हीकल की ऊंचाई 403 फीट है। ये पूरी तरह से रीयूजेबल है।
स्टारशिप सिस्टम 100 लोगों को एक साथ मंगल ग्रह पर ले जा सकेगा।
2. एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में समरा ने जीता गोल्ड
26 अगस्त को ओलिंपियन शूटर सिफ्ट कौर समरा ने एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। समरा ने ये खिताब कजाकिस्तान के शिमकेंट में आयोजित 16वीं एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में जीता।
ये समरा का महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में पहला गोल्ड मेडल है। इस इंडिविजुअल मेडल के अलावा समरा ने आशी चौकसे और अंजुम मौदगिल के साथ महिला 3P टीम इवेंट में भी भारत को गोल्ड दिलाया।
सिफ्ट ने फाइनल में 459.2 का स्कोर कर राइफल 3 पोजीशन में गोल्ड मेडल जीता।
टॉप जॉब्स
1. BPSC AEDO के 935 पदों पर भर्ती
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन यानी BPSC ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी यानी AEDO के 935 पदों पर भर्ती निकाली है। 21 से 37 साल तक के किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट्स 26 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 29,200 रुपए प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
2. रेलवे में अप्रेंटिस के 3518 पदों पर भर्ती
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, साउदर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 3,518 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिकतम 24 साल तक के 50% मार्क्स के साथ 10वीं पास कैंडिडेट्स 25 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 6,000 से 7,000 रुपए तक प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। कैंडिडेट्स rrcmas.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरीज
1. UPSC NDA/NA II परीक्षा का शेड्यूल जारी
UPSC ने NDA और NA (2) 2025 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षा रविवार, 14 सितंबर को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड और बाकी जानकारियों के लिए UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जा सकते हैं।
2. CBSE और AIIMS दिल्ली ने प्रोजेक्ट MATE लॉन्च किया
स्कूली बच्चों की मेंटल हेल्थ वेलनेस के लिए CBSE और AIIMS दिल्ली ने मिलकर MATE प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। MATE का पूरा नाम माइंड एक्टिवेशन थ्रू एजुकेशन है।
यह पायलट प्रोग्राम 26 से 30 अगस्त तक AIIMS दिल्ली में चलाया जा रहा है, जिसमें CBSE स्कूलों के 50 काउंसलर्स को ट्रेनिंग दी जा रही है।
ये काउंसलर्स बच्चों में चिंता, अकेलापन और इमोशनल ट्रॉमा जैसी समस्याओं की पहचान करेंगे और उनकी मदद करेंगे।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..