राज्य

Rajasthan kota Ganesh Utsav, installation of Ganpati in pandals and houses on Kota Ganesh…

खड़े गणेश मंदिर में भक्तों की कतार

गणेश चतुर्थी पर आज घरों व पांडालों में गणपति स्थापना होगी। सुबह 11.6 बजे से दोपहर 1.40 बजे तक गणेश पुजन, स्थापना शुभ है। शहर में एक हजार के करीब छोटे-बड़े पांडाल बने हैं।

.

खड़े गणेश जी मंदिर में मंगलवार रात 12 बजे से दर्शन शुरू हो गए। मंदिर में सुबह से भक्तों की कतारें लगी है। पुजारी वीरेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया गणेश जी का विशेष श्रृंगार किया गया। 5 किलो चांदी का छत्र चढ़ाया है। सोने के वर्क से श्रृंगार किया है। इसके अलावा मंदिर को फूलों से सजाया गया है। भोग के लिए 111 किलो घी के लड्डू बनाए गए हैं। रात से ही भक्तों की कतारें लगी है। तड़के 2 से 3 बजे के बीच विराम था। मंदिर में 100 मीटर लंबी लाइन लगी है।

कोटा के राजा गणेश चौक( खड़े गणेश जी)

यहां शाम को 51 पंडितो द्वारा गणपति स्थापना होगी। युवा उत्थान फाउंडेशन के हिमांशु गोचर व सुनील पोटर ने बताया कि यहां के पांडाल में शहर की गणपति की सबसे ऊंची प्रतिमा (17 फीट) लाई गई है। शाम को गणपति स्थापना के समय फूलों की बारिश होगी। रोज 1100 दीपकों से आरती की जाएगी। 10 दिन तक अलग अलग कार्यक्रम होंगे। नगर सेठ ( रघुनाथ चौक,रामपुरा) नगर सेठ गणपति मंगलवार शाम को ट्रोले पर सवार होकर रघुनाथ चौक स्थित पांडाल में पहुंचे। आयोजन समिति के अध्यक्ष विशाल साहू ने बताया कि आज सुबह 11 बजे विधिवत नगर सेठ गणपति की स्थापना होगी। नगर सेठ गणपति को 21 किलो के स्वर्ण और रजत आभूषणों से श्रृंगारित किया जाएगा। 10 दिन तक रोज अलग अलग कार्यक्रम होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button