राष्ट्रीय

IMD Weather Rainfall LIVE Update; vaishno devi landslide | Himachal Uttarakhand Mumbai Delhi…

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Vaishno Devi Landslide | Himachal Uttarakhand Mumbai Delhi Prayagraj MP Rain Alert

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में अर्धकुमारी के पास लैंडस्लाइड में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 घायल हैं। खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई थी। दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए।

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को कई जगहों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इसमें 10 से 15 घर बह गए। डोडा में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में 20 से ज्यादा घर, दुकानें, रेस्टोरेंट ब्यास नदी और पहाड़ी नालों में समा गए। नदियों के किनारे बने 30 से ज्यादा घर भी खतरे में हैं। कुल्लू-मनाली रोड का एक हिस्सा ब्यास नदी में बह गया।

पंजाब के 7 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। राज्य के स्कूल 30 अगस्त तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पठानकोट के कजला गांव से 6 लोग ध्रुव हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किए गए। रावी नदी में आई बाढ़ के कारण लोग फंसे लोगों बचाने के लिए सेना बुलानी पड़ी।

देशभर में बाढ़-बारिश की 2 तस्वीरें…

हिमाचल के ओल्ड मनाली में मंगलवार को ओल्ड मनाली में पानी के तेज बहाव में घर नदी में समा गया।

पठानकोट में मंगलवार को बाढ़ में फंसे लोगों को सेना और हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

राज्यों में बारिश का हाल

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button