राज्य

Two minor girls got electric shock/Bharatpur/Bijli Vibhag/BESL/Do Minor Girl/One Death | भरतपुर…

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में दो नाबालिग लड़कियों को करंट लग गया। घटना में एक लड़की की मौत हो गई। दूसरी लड़की की हालत गंभीर है। जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद मृतक लड़की के परिजनों ने अनाह गेट पर जाम लगा दिया। जिसके बाद पुलिस

.

दुकान से सामान लेने जाते समय लगा दो लड़कियों को करंट

मृतक लड़की के पिता लाला राम निवासी कोडियान मोहल्ला ने बताया मेरी बेटी हेमलता (10) मेरे पड़ौस में रहने वाली लड़की दिव्या (11) के साथ शाम मोहल्ले एक दुकान पर कुछ सामान लेने जा रही थी। उससे कुछ देर पहले बारिश होकर चुकी थी। सड़क गीली थी। जैसे ही दोनों घर की गली से बाहर निकली तभी गली के बाहर लगे बिजली के पोल से दोनों को करंट लग गया।

वहां मौजूद लोगों ने डंडे की मदद से दोनों को छुड़ाया। दोनों को तुरंत आरबीएम अस्पताल लेकर जाया गया। जहां मेरी बेटी हेमलता को मृत घोषित कर दिया। वहीं मेरे पड़ौस में रहने वाली लड़की दिव्या को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

घायल लड़की की मां राधा ने बताया-

बिजली विभाग की लगातार लापरवाही सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले एक गाय को भी करंट लगा था। शिकायत देने के बाद भी बिजली विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया। आज दोनों बच्चियों को करंट लगा।

कुछ दिन पहले इसी जगह गाय को भी लगा था करंट

दोनों बच्चियां कुछ सामान लेने घर निकली थी जैसे ही वह गली से बाहर निकली तो जमीन के अंदर से जा रहे बिजली जिसमें एक लड़की का पैर टच हो गया। लड़की को जोरदार करंट लगा। तभी दूसरी लड़की भी करंट की चपेट में आ गई। जमीन में करंट आ रहा था। कुछ दिन पहले यहीं पर एक गाय को भी करंट लगा था। जिसकी शिकायत हमने दी हुई है लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई है।

परिजन लगा रहे बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

वहीं इस मामले पर सीओ सिटी पंकज यादव ने बताया कि आज दो लड़कियों को करंट लगा है। जिसमें से हेमलता की मौत हो गई है। वहीं दूसरी लड़की दिव्या घायल है। मृतक लड़की के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। कोई बिजली का तार था। जिससे दोनों को करंट लगा है। परिजन बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button