राष्ट्रीय

Palwal: Saundh Village Murder – Love Affair Leads to Daughter-in-Law’s Arrest | पलवल में बहू ने…

हरियाणा के पलवल में पुत्रवधू ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया। परिजन और पुलिस को गुमराह करने के लिए दूसरे पड़ोसियों पर हत्या का शक जताया था।

.

प्लान में दोनों ने ये खास ध्यान रखा गया कि दिन के समय में सास को गायब करना है, ताकि लोग लापता होने के एंगल पर उलझे रहें। पुत्रवधू का प्रेमी और कोई नहीं बल्कि पड़ोसी ही है।

महिला का शव 5 दिन पहले मिला था। पुलिस ने पुत्रवधू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने प्रेम प्रसंग के चलते ही महिला की हत्या की थी।

पुलिस ने मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पहले 2 पॉइंट में पढ़िए, महिला के गायब होने की कहानी…

  • दिन में हुई थी लापता, अगले दिन शव मिला: मामला पलवल जिले के मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव सौंध का है। जहां 20 अगस्त को 60 वर्षीय महिला गीता देवी घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। जिसके बारे में बेटे ने पुलिस को शिकायत दी थी। महिला का शव अगले दिन 21 अगस्त को घर के पीछे खाली प्लॉट में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
  • बेटे ने पड़ोसियों पर हत्या का शक जताया: महिला के बेटे देवी सिंह ने वारदात को लेकर पड़ोसियों पर शक जताते हुए कहा कि 16 अगस्त को उनका पड़ोसियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। हालांकि बाद में राजीनामा भी हो गया था। लेकिन आरोपियों ने रंजिशन उसकी मां की हत्या की है।

मृतक महिला गीता, जिसकी पुत्रवधू और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की है।

अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, कैसी सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी…

  • पड़ोसियों को हिरासत में लेकर की पूछताछ: पुलिस ने महिला के बेटे के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया था। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
  • पूछताछ में खोला महिला के प्रेम प्रसंग का राज: पड़ोसियों ने पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया था। उन्होंने देवीसिंह की 30 वर्षीय पत्नी के पड़ोसी मनोज के साथ प्रेम प्रसंग होने का राज खोला। इन बयानों के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले मनोज को हिरासत में लिया।
  • महिला और प्रेमी के बयान हुए मैच: पुलिस पूछताछ में मनोज ने हत्या की बात कबूली। साथ ही प्रेमिका का भी नाम खोला। सभी सबूतों को जुटाने के बाद पुलिस ने पुत्रवधु को हिरासत में लिया और पूछताछ की। महिला और उसके प्रेमी के बयान मिलने पर पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी दिखाई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पुत्रवधु और उसका प्रेमी मनोज।

अब पढ़िए हत्या और शव ठिकाने लगाने की कहानी ..

  • सास को अवैध संबंधों का पता लगा: पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। उसका पड़ोसी मनोज के साथ पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसकी सास को उसके और मनोज के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग का पता लग गया था।
  • मर्डर के प्लान में दिन का एंगल खास: महिला ने बताया कि उसने इस बारे में प्रेमी मनोज से बातचीत की। मनोज और उसने सास की हत्या का प्लान रचा। प्लान में ये खास ध्यान रखा गया कि दिन के समय में सास को गायब करना है, ताकि लोग लापता होने के एंगल पर उलझे रहें।
  • छिपके से शव घर से बाहर ले गए: 20 अगस्त को दिन में मौका लगने पर मनोज भी घर में दाखिल हुआ। दोनों ने सास की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को वहां से चुपके से घर से बाहर ले गए। घर के पीछे एक खाली प्लॉट है, जिसमें काफी झाड़ियां हैं। दोनों ने शव को वहां फेंक दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button