Kerala Hindu Temple Vlogger Controversy | Jasmin Jaffer | केरल- मंदिर के पवित्र तालाब में…

त्रिशूर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जैस्मीन ने 20 अगस्त को मंदिर में वीडियो शूट किया था।
केरल के त्रिशूर में स्थित प्रसिद्ध गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर के तालाब में शुद्धिकरण अनुष्ठान किया गया है। मंदिर प्रशासन ने तालाब में गैर-हिंदु व्लॉगर जैस्मीन जाफर के पैर धोने वाला वीडियो आने के बाद फैसला लिया है।
देवस्वोम के प्रशासक ओबी अरुण कुमार ने बताया कि मंदिर के तालाब में वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। फैशन इन्फ्लुएंसर जैस्मीन ने नियमों का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
दरअसल, फैशन इन्फ्लुएंसर जैस्मीन ने 20 अगस्त को मंदिर के तालाब में पैर धोते हुए एक रील शूट की थी और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद मंदिर प्रशासन की ओर से भी उनके वीडियो बनाने का विरोध किया गया।
जैस्मीन के मंदिर परिसर की 2 फोटो…
जैस्मीन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया।
40 सेकेंड वीडियो में जैस्मीन ने तालाब के पास वीडियो शूट कराया।
गैर-हिंदुओं को तालाब में जाने की परमिशन नहीं मंदिर के तालाब में गैर-हिंदुओं को जाने की परमिशन नहीं है। मंदिर के आस-पास के इलाकों में शादी-ब्याह से जुड़े समारोहों को छोड़कर वीडियो बनाने पर प्रतिबंध है। हाई कोर्ट ने मंदिर परिसर के आस-पास फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक लगाई है।
गुरुवायुर देवस्वोम ने जैस्मीन के इस कृत्य को मंदिर की परंपराओं का उल्लंघन बताया है। इस पूरे मामले को लेकर व्यवस्थापक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर व्लॉगर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मंदिर में सुबह 5 से 12 बजे तक भक्तों की एंट्री बैन रही कुमार ने बताया कि आज शुद्धिकरण के सभी अनुष्ठान किए जाएंगे। देवस्वोम ने मंदिर के तंत्री की सलाह पर यह फैसला लिया। इसलिए मंदिर के दर्शन सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। भक्तों को पुण्यकर्म (शुद्धिकरण अनुष्ठान) पूरा होने के बाद ही नालम्बलम में प्रवेश दिया जाएगा।