राष्ट्रीय

Haryana Vidhansabha Monsoon Session Day 2 Live Updates Nayab Saini Bhupinder Singh Hooda Anil…

कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने CET एग्जाम में अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए। जैसे ही सीएम ने जवाब दिया तो कांग्रेस विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।

हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के एग्जाम पर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने गड़बड़ी और पेपर के लेवल पर सवाल उठाए। इसके जवाब में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि मैंने यूट्यूब पर वीडियोज देखी थी

.

सदन में हरियाणा विधानसभा सदस्य (वेतन, भत्ते एवं पेंशन सदस्य) संशोधन विधेयक, 2025 पारित किया गया। इसके तहत पूर्व विधायकों को 10 हजार रुपए का मेडिकल अलाउंस मिलेगा। यह फैसला छोटे मेडिकल बिलों के लिए किया गया है।

CM सैनी ने यह भी ऐलान किया कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में जान गंवाने वाले 121 लोगों के परिवारों के सदस्यों को हरियाणा सरकार में उनकी सहमति से प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दी जाएगी।

इसके अलावा, सदन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा आमने-सामने हो गए। मंत्री श्रुति चौधरी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं समस्याओं का समाधान कर दूंगी। तभी हुड्‌डा खड़े हुए और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कहा कि तुम ये पोर्टल-वोर्टल का खेल छोड़ दो।

CET एग्जाम को लेकर सवाल उठाते कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला।

कांग्रेस विधायक बोले- CET में दिक्कतें आईं, CM का जवाब- समाधान किया कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने सदन में CET एग्जाम को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि सरकार CET एग्जाम में अनियमितताओं और पेपर लेवल में असमानता से संबंधित सवालों पर जवाब दें।

इस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जब कोई प्रतियोगी परीक्षा कई सत्रों में कराई जाती है तो बहुत दिक्कत आती है। पहले दिन कुछ जगह बायोमेट्रिक मशीन की दिक्कत आई, लेकिन परीक्षा से पहले उनका समाधान करा दिया गया।

CM ने आगे कहा कि मैंने एग्जाम के दिन कई यूट्यूबर्स को देखा, लेकिन एक भी बच्चे ने एग्जाम को लेकर कोई भी दिक्कत न होने की बात कही। एक-दो दिन में करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा। इसके बाद कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया।

CET एग्जाम पर पूछे गए सवालों के जवाब देते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

जलभराव पर मंत्री हुड्‌डा और सैनी आमने-सामने हुए रानियां से INLD विधायक अर्जुन चौटाला ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जलभराव की समस्या है, जिससे फसलें खराब हो गई हैं और पशुओं के लिए चारा भी नहीं बचा। सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि हरियाणा का 40 प्रतिशत हिस्सा जलभराव से जूझ रहा है। फतेहाबाद में इस बार सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। स्पेशल गिरदावरी की जाए। बेशक पोर्टल खोले जाएं।

इस पर मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि पंप के जरिए पानी निकाला जा रहा है। अगर ऐसे गांव हैं, जहां संज्ञान नहीं लिया गया है। आप लोग आकर मुझे बताएं, हम वहां पर भी पंप सेट पहुंचाएंगे। मैं उस समस्या का समाधान करा दूंगी।

इस पर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि ये विषय बहुत ही गंभीर है। मुख्यमंत्री बताएं कि आप स्पेशल गिरदावरी कब कराएंगे? कब किसानों को मुआवजा मिलेगा? तुम ये पोर्टल-वोर्टल छोड़ दो, सरकार ये बताए कि कितना मुआवजा दिया जाएगा।

तभी CM नायब सैनी खड़े हुए और कहा कि लगातार विपक्ष के साथी पोर्टल को बदनाम करते रहे हैं। आज इन पोर्टलों के जरिए ही लोगों को लाभ मिल रहा है। पहले पता ही नहीं चलता था कि पैसा कहां चला जाता था।

महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी ने टूटी सड़कों का मुद्दा उठाया।

सदन के दूसरे दिन की कार्यवाही के ये बड़े अपडेट्स भी पढ़ें..

  • दांगी बोले- महम विधानसभा हरियाणा में नहीं आती: शून्यकाल में महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी ने कहा कि महम में सड़कों का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी ने सदन में छह महीने पहले यह घोषणा की थी कि 6 महीने के भीतर सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा, लेकिन मुझे लगता है कि महम विधानसभा शायद हरियाणा में नहीं आती, इसलिए यहां की गड्ढे वाली सड़कें अभी तक सही नहीं की गई हैं।
  • भुक्कल बोलीं- स्कूलों की बिल्डिंग जर्जर: प्रश्नकाल के दौरान झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि राज्य में कई ऐसे स्कूल हैं जिनकी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी हैं। मैंने पहले भी ऐसे स्कूल की बिल्डिंग का मुद्दा उठाया था। क्या सरकार राजस्थान जैसी घटना का इंतजार कर रही है? इसका जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ने बताया कि सरकार ऐसे स्कूल को गिरवा रही है। नए भवन के लिए निविदाएं निकाली जा रही हैं।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल के सवाल का जवाब देते शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा।

  • पूजा बोलीं- खुलेआम मर्डर हो रहे: शून्यकाल में मुलाना से कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी ने कहा कि प्रदेश में खुलेआम मर्डर हो रहे हैं, फिरौतियां मांगी जा रही हैं। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। मौजूदा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल है। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है। 21 हजार पुलिस के पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक एक भी भर्ती नहीं की है। उन्होंने मांग की कि इन पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की जाए।
  • कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव मंजूर: स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने काम रोको प्रस्ताव रखा था, जो नियमों के मुताबिक सही नहीं पाया गया। इस कारण से इसे अस्वीकार कर दिया गया। हालांकि सर्वदलीय बैठक में फैसला किया गया कि सदस्य के द्वारा फिर से एक स्थगन प्रस्ताव दिया गया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इस पर कल चर्चा की जाएगी।

दूसरे दिन की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button