शिक्षा

1075 recruitments in Bihar Health Department, 286 vacancies in Naval Dockyard, GATE 2026…

  • Hindi News
  • Career
  • 1075 Recruitments In Bihar Health Department, 286 Vacancies In Naval Dockyard, GATE 2026 Registration Postponed

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, टॉप जॉब में आज बात बिहार स्‍वास्‍थ्‍य विभाग में निकली 1,075 भर्ती और नेवल डॉकयार्ड में अप्रेंटिस की 286 वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानकारी Dream 11 और BCCI के बीच करार खत्‍म होने की। टॉप स्टोरी में बात GATE 2026 के रजिस्‍ट्रेशन की डेट आगे बढ़ने की।

करेंट अफेयर्स

1. Dream11 का BCCI से स्पॉन्सरशिप करार खत्म

25 अगस्‍त को Dream11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के लीड स्‍पॉन्‍सर से हटने का फैसला किया है।

BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि BCCI अब भविष्‍य में भी किसी ऑनलाइन गेमिंग कंपनी के साथ नहीं जुड़ेगा।

  • केंद्र सरकार के रियल-मनी गेमिंग प्‍लेटफॉर्मस को बैन करने वाला बिस पास करने के चलते ये फैसला लिया गया है।
  • Dream 11 ने 2023 में BCCI के साथ 358 करोड़ में 3 साल का स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

2. रिटायर्ड IPS अनीश दयाल सिंह डिप्‍टी NSA नियुक्‍त

24 अगस्‍त को केंद्र सरकार ने रिटायर्ड IPS अनीश दयाल सिंह को डिप्‍टी NSA नियुक्‍त किया।

अनीश सिंह दिसंबर 2024 में रिटायर हुए थे।

  • अनीश सिंह 1988 बैच के मणिपुर कैडर के IPS हैं।
  • केंद्र सरकार ने उन्हें पिछले साल NSG यानी नेशनल सिक्‍योरिटी गार्ड के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।
  • वे इससे पहले CRPF के डीजी और ITBP के महानिदेशक भी रह चुके हैं।

टॉप जॉब्स

1. नेवल डॉकयार्ड मुंबई में अप्रेंटिस की 286 वैकेंसीज

नेवल डॉकयार्ड मुंबई ने अप्रेंटिस की 286 वैकेंसीज के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कम से कम 14 साल के 8वीं-10वीं पास कैंडिडेट्स 21 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को अप्रेंटिस नियमानुसार स्‍टाइपेंड दिया जाएगा। कैंडिडेट्स indiannavy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

2. बिहार स्वास्थ्य विभाग में 1,075 भर्तियां

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने लैब टेक्‍नीशियन के 1,075 भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। 21 से 37 साल तक के 12वीं पास और संबंधित फील्‍ड में ग्रेजुएट्स 15 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को अधिकतम 24,000 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स shs.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. GATE 2026 के लिए रजिस्‍ट्रेशन पोस्‍टपोन

IIT गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्‍ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2026 के लिए रजिस्‍ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी है। ​​​​​​​रजिस्‍ट्रेशन प्रोसेस पहले 25 अगस्‍त से शुरू होना था। अब ये विंडो 28 अगस्‍त से ओपन होगी।

कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर आवेदन दर्ज कर सकेंगे। GATE 2026 एग्‍जाम 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को 2 शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।

2. ICSI CS एग्‍जाम रिजल्‍ट जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया यानी ICSI ने CS जून प्रोफेशनल और एग्जिक्‍यूटिव एग्‍जाम के रिजल्‍ट जारी कर दिए हैं।

भूमि विनोद मेहता CS प्रोफेशनल एग्‍जाम की टॉपर बनी हैं। वहीं, एग्जिक्‍यूटिव एग्‍जाम में तिथि बोहरा ने टॉप किया है। कैंडिडेट्स icsi.edu पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।​​​​​​​

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button