राज्य
Female Patwari raped in Jaipur | जयपुर में महिला पटवारी से रेप: शादी का झांसा देकर फंसाया,…

जयपुर में महिला पटवारी से रेप का मामला सामने आया है।
जयपुर में महिला पटवारी से रेप का मामला सामने आया है। सड़क हादसे में मदद करने के चलते पीड़िता की आरोपी से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा कर रेप किया। पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
.
पुलिस ने बताया- पीड़िता पटवारी के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि साल-2023 में उसका एक्सीडेंट हुआ था। चोटिल होने पर आरोपी ने उसकी मदद की थी। उसे संभालने के बाद घर जाने के लिए कैब बुक करवाई थी।
इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। इसके बाद शादी करने का वादा कर रेप किया। काफी समय बीतने के बाद दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। अब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।