राष्ट्रीय

Haryana Sirsa Dera chief expanding business sell MSG Product | पैरोल पर बाहर आकर बिजनेस बढ़ा रहा…

सिरसा डेरे में राम रहीम ऑनलाइन सत्संग करता है और संगत को संदेश देता है। – फाइल फोटो

हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब डेरे का बिजनेस विदेश तक फैलाने की तैयारी में है। राम रहीम ने ऑनलाइन सत्संग में MSG कंपनी की ई-कॉमर्स वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च की है। 19 अगस्त को हुई मजलिस में राम रहीम ने कंपनी का ऑर्गेनिक सरसों

.

ई-कॉमर्स कंपनी एमएसजी स्टोर के जरिए राम रहीम देश-विदेश में व्यापार कर पाएगा। राम रहीम की यह वेबसाइट अंग्रेजी, अरबी, बंगाली, हिब्रू, हिंदी और जापानी भाषा में है। राम रहीम इसके जरिए ग्रॉसरी, कनफेक्शनरी, तेल-घी, कॉस्मेटिक, हेल्थ केयर और घरेलू सामान के हजारों प्रोडेक्ट बेचेगा।

खास बात यह है कि सभी प्रोडक्ट एमएसजी कंपनी के बने हुए हैं। मोबाइल ऐप खोलने पर राम रहीम प्रोडक्ट के साथ दिखाई देता है। हर आइटम के सामान पर राम रहीम का फोटो लगा है। कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि MSG प्रोडक्ट ऑर्गेनिक, उच्च-गुणवत्ता वाले और प्रीमियम हैं।

बता दें कि राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर है। वह 14वीं बार जेल से बाहर है। राम रहीम सत्संग व मजलिस में शामिल होता है, जहां वह संगत को उपदेश देता है और उपलब्धियों का बयान करता है।

एमएसजी प्रोडेक्ट का एड करता डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम।

कंपनी ने कहा- MSG प्रोडक्ट डेरा सच्चा सौदा के उत्पाद कंपनी की ओर से वेबसाइट में खास तौर पर दर्शाया गया है कि MSG उत्पाद डेरा सच्चा सौदा के उत्पाद ही है। MSG ब्रांड के सभी उत्पादों में वे सभी उत्पाद शामिल हैं, जिनकी एक व्यक्ति को रोजाना जरूरत होती है। कंपनी का दावा है कि बिना किसी परेशानी के उत्पाद घर-घर तक पहुंचाए जाएंगे।

कंपनी का कहना है कि ये उत्पाद केमिकल मुक्त हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, ये शुद्ध और जैविक उत्पाद तैयार किए गए हैं। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि वह अपने किसानों का भी ध्यान रखती है, जहां से उत्पादों के लिए कच्चा माल लिया जाता है।

4 अगस्त को पैरोल पर बाहर आया राम रहीम डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 4 अगस्त 2025 को 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया है। उसकी पैरोल का आधा समय बीत चुका है। राम रहीम साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के केस में 20 साल की सजा काट रहा है।

इस बार वह अपना जन्मदिन मनाने पैरोल पर आया था। राम रहीम का 15 अगस्त को 58वां जन्मदिन था। उसे सिरसा डेरे में भीड़ जमा करने की इजाजत नहीं है, इसलिए वह वर्चुअली अपने अनुयायियों से संवाद करता है।

राम रहीम 2017 से जेल में 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में राम रहीम को 20 साल कैद हुई। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्र कैद हुई। वहीं, डेरा मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या मामले में अक्टूबर 2021 में CBI कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई।

सजा मिलने के 3 साल बाद राम रहीम को इस मामले में हाईकोर्ट ने बरी कर दिया। अभी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

राम रहीम को 40 दिन की पैरोल, सिरसा डेरा पहुंचा:15 को मनाएगा बर्थ-डे, VIDEO जारी किया; SGPC ने विरोध जताया

डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम पैरोल मिलने के बाद मंगलवार सुबह सिरसा डेरे के लिए रवाना हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button