राज्य

He hanged himself after a quarrel with his wife and mother/Bharatpur/Rudawal Police…

शराब के नशे में पत्नी और मां से किया झगड़ा उसके बाद लगा ली फांसी।

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले व्यक्ति का उसकी मां और पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद व्यक्ति की मां, पत्नी और बच्चे पड़ौसी के यहां चले गए। जब उन्होंने रात में घर आकर देखा तो, व्यक्ति का शव

.

झगड़े के बाद पत्नी और मां पड़ौसी के यहां चली गई थी

मदन मोहन निवासी महलपुर चुरा ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि देर रात 2 बजे मेरे भाई सुभाष का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला था। सुभाष कल रात शराब पीकर घर आया था। वह नशे में अपनी पत्नी चांदनी से झगड़ा कर रहा था। जब मां बचाने आई तो, वह मां से भी झगड़ा करने लगा। जिसके बाद सुभाष की पत्नी अपने दोनों बच्चे और मां को लेकर पड़ौसी के यहां चली गई।

शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए रुदावल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पहुंचे परिजन।

मां देखने आई तो, बेटे का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

सुभाष घर पर अकेला था। रात में करीब 2 बजे सुभाष की मां घर पर सुभाष को देखने के लिए आई तो, सुभाष का शव पटोर में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद सुभाष की मां ने सुभाष की पत्नी चांदनी को बुलाया। परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुन पड़ौसी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव को नीचे उतारा गया। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।

इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button