राष्ट्रीय

Sirsa Story Gang Rape Missing Minor From Sirsa CCTV Photo | पिता से रूठ कर भागी सिरसा की छात्रा…

गुरुग्राम से मिली सीसीटीवी फुटेज, जिसमें दोनों आरोपी दिखाई दे रहे है। यहीं फ्लैट में आरोपियों ने लड़की को रखा था।

हरियाणा के सिरसा की गैंगरेप पीड़िता लड़की बरामद हाे चुकी है। दो आरोपी गिरफ्तार भी हो चुके हैं, जिनमें एक छात्र और दूसरा फाइनेंसर है। कैसे एक छोटी सी गलती से दोनों युवकों के चंगुल में लड़की फंसी और कैसे 3 दिन उसकी जिंदगी से सबसे बुरे साबित हुए? पुलिस क

.

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की को उसके पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से चली गई। घर से तो निकल गई, लेकिन जाए कहां, इस उलझन में फंस गई। कुछ राह दिखाई नहीं दी तो रेलवे स्टेशन सिरसा पहुंच गई।

इसी दौरान वहां पहुंची एक ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन चल पड़ी तो लड़की रोने लगी। इसी दौरान रोहतक के रिठल फोगाट गांव का रहने वाला छात्र अमन उसके पास पहुंचा। पहले पानी आदि पिलाकर चुप कराया और फिर घर से भागने का पता चलने पर लड़की को अपनी बातों में फंसा लिया।

उसे घुमाने-फिराने और बड़े-बड़े सपने दिखाकर उसे गुरुग्राम ले गया। यहां अमन उसे अपने फाइनेंसर रिश्तेदार अमित के फ्लैट में ले गया, जहां 3 दिन तक उसके साथ दोनों ने गैंगरेप किया। पुलिस कैसे लड़की तक पहुंची, कैसे दोनों ने उसे अपने झांसे में लिया और कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम, पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

आरोपियों को पकड़ने वाली महिला थाने की पीएसआई कोमल सिंह।

पुलिस को जैसा पीड़िता ने बताया…

  • पिता ने डांटा तो स्कूल का बैग लेकर घर से निकल पड़ी : पुलिस की पूछताछ में पीड़ित लड़की ने बताया कि वह सिरसा जिले के एक गांव की रहने वाली है और उसकी उम्र करीब 15 साल है। एक जुलाई 2025 को उसे पिता ने घरेलू काम करने को लेकर उसे डांट दिया था। इसी वजह से वह सुबह 8 बजे घर से बिना किसी को बताए चली आई। पहले तो बाजार में घूमती रही, लेकिन जब समझ नहीं आया कि कहां जाना है तो दोपहर को वह सीधे सिरसा रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां वह काफी देर प्लेटफार्म पर बैठ कर सोचती रही कि क्या करें।
  • ट्रेन में भीड़ देख रोने लगी, युवक पास आया : पीड़िता के मुताबिक, उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाए, घर तो नहीं जाना चाहती थी। इसी दौरान स्टेशन पर अनाउंस हुआ कि ट्रेन आ रही है। जैसे ही ट्रेन आई तो वह बिना कुछ सोचे समझे एक कोच में चढ़ गई। कोच में भीड़ ज्यादा थी, उसे घबराहट होने लगी तो आंखों से आंसू आ गए। वह रोने लगी। इसी दौरान एक युवक वहां आया और रोने का कारण पूछा। उसने पूरी बात युवक को बता दी। इस पर युवक ने उसे पानी पिलाकर चुप कराया और कहा कि डरो नहीं मैं साथ हूं।
  • युवक ने खुद को रोहतक का बताकर विश्वास जीता : पीड़िता ने आगे बताया कि युवक ने खुद का नाम अमन बताया। उसने कहा कि मैं रोहतक के गांव रिठल फोगाट गांव का रहने वाला हूं और पढ़ाई करता हूं। उसने भरोसा दिलाया कि डरो नहीं, मैं कुछ नहीं होने दूंगा। मैं गुरुग्राम जा रहा हूं, वहां चलो मेरा फ्लैट है, वहीं साथ रहेंगे। बड़े-बड़े मॉल दिखाने, बड़े रेस्टोरेंट में खाना खिलाने की बात भी कही। युवक अमन पर विश्वास कर वह उसके साथ गुरुग्राम चली गई।
  • गुरुग्राम में फ्लैट में ले गया, रात को मॉल में घुमाया : पीड़िता के मुताबिक, शाम को करीब पांच बजे अमन उसे लेकर गुरुग्राम पहुंच गया। स्टेशन से ऑटो कर वह उसे एक फ्लैट पर ले गया। यहां पहुंचने के बाद अमन ने उसे थोड़ा रेस्ट करने के लिए कहा। इस पर वह रेस्ट करने चली गई। देर शाम फ्लैट पर अमित पहुंचा, वह अपनी गाड़ी से आया था। उसने खुद को बड़ा फाइनेंसर बताया। कहा कि चलो घूमने और शॉपिंग करने जाना है। इसके बाद दोनों ने उसे गुरुग्राम के बड़े-बड़े मॉल दिखाए और रेस्टोरेंट में खाना खिलाया।

आरोपी फाइनेंसर अमित (बैंगनी टीशर्ट में) और दूसरी आरोपी अमन ( व्हाइट शर्ट में), जो लड़की को बहलाकर अपने साथ ले गया था।

  • रात को फ्लैट पर दोनों ने धमकी देकर रेप किया : पीड़िता ने आगे बताया कि गुरुग्राम में घूमने और खाना आदि खाने के बाद तीनों रात को साढ़े 11 बजे फ्लैट पर लौट आए। दोनों ने उसे अलग कमरे में भेज दिया और खुद दूसरे कमरे में बैठ गए। आरोप है कि देर रात अमन आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। उसने विरोध किया तो धमकी दी कि जान से मार देगा, किसी को पता भी नहीं चलेगा। इससे वह डर गई, जिसके बाद अमन ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद अमित ने भी उसके साथ रेप किया।
  • तीन दिन तक रेप किया, झगड़ा होने पर दिल्ली स्टेशन पर छोड़ा : पीड़िता के मुताबिक, दोनों ने तीन दिन तक उसके साथ रेप किया। इस दौरान दोनों में झगड़ा हो गया। अमित का कहना था कि लड़की को अब यहां से जाने दो, नहीं तो फंस जाएंगे। वहीं, अमन का कहना था कि ये कुछ नहीं बोलेगी, ये तो घर से भागकर आई है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी के बाद दोनों ने उसे कार में बैठाया और 5 जुलाई को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। यहीं से सिरसा पुलिस ने उसे बरामद किया।

महिला पुलिस थाना, जहां केस दर्ज हुआ।

अब जानिए कैसे दोनों आरोपियों तक पहुंची पुलिस…

2 जुलाई को सदर थाना पुलिस को गुमशुदगी दर्ज हुई लड़की के घर से लापता होने के बाद घरवालों ने उसे आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 2 जुलाई को सदर थाना पुलिस को गुमशुदगी शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन भी उसकी तलाश में जुटे थे। आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने तेजी दिखाई, लेकिन बाद में पुलिस की जांच की रफ्तार धीमी हो गई।

परिजन DGP और CM तक पहुंचे, तलाश तेज हुई पुलिस का रुख देख परिजन हरियाणा के डीजीपी और सीएम के दरबार में पहुंचे और मामले की जानकारी दी। डीजीपी के आदेश के बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई तो लड़की बरामद हो गई। गैंगरेप की बात पता चलने पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू हुई। पुलिस पीड़िता को लेकर उस फ्लैट तक भी पहुंची, जहां 3 दिन तक उसे रखा गया था।

सीसीटीवी में लड़की के साथ दिखे दोनों आरोपी पुलिस ने फ्लैट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें लड़की के साथ दोनों आरोपी आते-जाते दिखाई दे गए। पुलिस ने दोनों की फोटो निकलवा कर उसकी तलाश शुरू की। लड़की ने भी दोनों आरोपियों के गांव के नाम सुन लिए थे। उसने बताया कि अमन रोहतक के गांव रिठल फोगाट गांव का रहने वाला है। हाल में झज्जर के गांव लकड़ियां में रहता है और स्टडी करता है। अमित कुमार, झज्जर जिले के गांव डिघल का रहने वाला है और उसका दूर का रिश्तेदार है। अमित फाइनेंस का काम करता है और उसी ने गुरुग्राम में किराए पर फ्लैट लिया हुआ है।

एड्रेस मिलने पर पुलिस ने दोनों को डेढ़ माह बाद दबोचा पुलिस ने फोटो और एड्रेस मिलने के बाद दोनों आरोपियों अमन और अमित को उनके घरों से दबोच लिया। दोनों ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। आरोपी अमित से वह गाड़ी बरामद की है, जिसका लड़की को लाने-ले-जाने में इस्तेमाल किया था। गुरुवार को आरोपी अमन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

——————

ये खबर भी पढ़ें…

गुरुग्राम में पत्नी की गला काटकर हत्या:खाना बनाते समय हुआ झगड़ा, बेलन से सिर पर हमला किया

गुरुग्राम के गांव नाहरपुर कासन में किराये पर रह रही महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। शक के आरोप में मानेसर थाना पुलिस ने पति राजेंद्र को गिरफ्तार किया। राजेंद्र मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। नाहरपुर कासन गांव में पिछले दस साल से परिवार सहित किराये पर रह रहा था। यह घटना आज सुबह दस बजे के बाद की है। (पढ़ें पूरी खबर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button