राष्ट्रीय

Himachal Congress legislature party meeting | Vote Chor Gaddi Chor rally | In charge Rajni…

शिमला में कांग्रेस विधायक दल मीटिंग से पहले पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल का स्वागत करते हुए सीएम सुक्खू व अन्य

हिमाचल की राजधानी शिमला में कांग्रेस आज (शुक्रवार) दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय के बाहर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली निकालेगी। इससे पहले शिमला के पीटरहॉफ में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग में इसकी रणनीति बनाई गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अध्यक्षता

.

विधायक दल की मीटिंग सिंगल एजेंडा ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर बुलाई गई थी। मगर, इसमें कांग्रेस के कई विधायकों ने संगठन में देरी का मामला पार्टी प्रभारी के समक्ष उठाया, क्योंकि 9 महीने 16 दिन से प्रदेश में कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग है। इस वक्त अकेले प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ही पदाधिकारी बची हैं। इसे लेकर जब रजनी पाटिल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, पार्टी में संगठन बनाने का प्रोसीजर रहता है। जल्द संगठन बना दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, आज की मीटिंग में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान का प्रोग्राम तय किया गया है। कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर तक सिग्नेचर अभियान चलाएगी।

बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूरे देश में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान चलाने जा रही है। इसी अभियान को लेकर शिमला के पीटरहॉफ में विधायक दल में चर्चा की गई।

इसमें सभी मंत्रियों-विधायकों, 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों और कांग्रेस के सभी पूर्व पदाधिकारियों को वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को लेकर निर्देश दिए गए। इस अभियान को लेकर विधायक दल मीटिंग में विस्तृत चर्चा की गई।

वोट चोरी से जनता को अवगत कराएगी कांग्रेस: प्रतिभा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस अभियान के दौरान जनता को बताया जाएगा कि किस प्रकार जनता के वोट चुराकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर जनता के वोट चुराए हैं। कांग्रेस जनता को इन सब बातों से अवगत कराएगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल देर शाम शिमला पहुंचीं।

पहले रैली, फिर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी कांग्रेस

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर यह अभियान आज से शुरू हो रहा है। इसके तहत ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर रैलियां करने की योजना है। इसके बाद 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

रजनी पाटिल शिमला पहुंची

शिमला में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के लिए कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल गुरुवार देर शाम को शिमला पहुंची।

शिमला में होने वाली रैली में मुख्यमंत्री सुक्खू, रजनी पाटिल, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री, प्रदेश के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी पार्टी के सभी MLA, बोर्डों निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पूर्व सदस्य, जिला व ब्लॉक कमेटी के सभी पूर्व पदाधिकारी और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button