Police raid on hookah bar at 2 am | रात 2 बजे हुक्का बार पर पुलिस की रेड: पुलिस ने 14 लड़के और…

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने सभी थानाधिकारियों को निर्देश हैं कि रात 11 बजे बात किसी भी प्रकार के डिस्क,बार,हुक्का सेंटर संचालित नहीं होंगे। उस के बाद भी भांकरोटा थाना इलाके में एक कैफे रात 2 बजे तक युवक और युवतियों को हुक्का परोस रहा थ। पु
.
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा की कैफे का शटर डाउन हैं बाहर से लॉक लगा हुआ हैं। जिस के बाद पुलिस टीम कैफे के पास पहुंची तो वहां पर लोगों क शोर करने की आवाज आ रही थी। जिस पर शटर को बजाया गया तो अंदर से 14 युवक और 3 युवतियां हुक्का पीते हुए नजर आये। जिस पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर तीनों युवतियों को छोड़ कर दिया वहीं 14 युवकों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। इस दौरान पुलिस ने वैशाली नगर निवासी हुक्का बार संचालक सद्दाम को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम को युवकों ने बताया कि यहां पर पिछले कई समय से हुक्का बार संचालित हैं। ये लोग बाहर से दुकान को बंद कर के अंदर बिठा कर हुक्का पिताले हैं। साथ ही जिम्मेदारी लेते हैं कि पुलिस यहां पर रेड नहीं करेगी। इस लिए सभी युवक पिछले कई समय से यहां पर हुक्का पीने के लिए आ रहे थे।
भांकरोटा में हुक्का बार में देर रात 2 बजे एक्शन के बाद पुलिस थाने में बैठे युवक
पुलिस गश्त नहीं होने के कारण संचालित होते हैं देर रात तक हुक्का बार
स्थानीय निवासी विशाल चौधरी ने बताया कि पुलिस की गश्त नहीं होने कारण लोगों ने जगह-जगह पर हुक्का बार संचालित कर युवाओं को हुक्का पिला रहे हैं। ये लोग कम उम्र के बच्चों को भी हुक्का पिलाने से परेज नहीं करते। रात 2 बजे तक हुक्का संचालित रहते हैं. यहां पर ये लोग जम कर शोर शराबा करते हैं पुलिस इन पर समय-समय पर एक्शन ले तो किसी की हिम्मत नहीं है कि वह देर रात तक हुक्का संचालित कर सके।