IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Monsoon Alert | UP Rajasthan Rain | हिमाचल में नेशनल…

- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Rajasthan MP Rainfall Monsoon Alert | UP Rajasthan Rain
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे- 305 (ऑट-सैंज रोड) समेत कुल 347 सड़कें अभी भी बंद हैं। इसके अलावा 281 ट्रांसफॉर्मर और 145 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हुई हैं।
राज्य में अब-तक 2282 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा 149 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 38 लापता हैं। राज्य में सामान्य से 17% ज्यादा बारिश हो चुकी है।
पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद से मुंबईवासियों ने गुरुवार को राहत की सांस ली। शहर के कुछ हिस्सों में करीब एक हफ्ते बाद धूप खिली। रेल पटरियों और मुंबई एयरपोर्ट के कुछ हिस्सों से पानी कम हो गया। हालांकि, 25 अगस्त तक मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान है।
पंजाब सरकार ने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की निगरानी के लिए आठ कैबिनेट मंत्रियों को नियुक्त किया है। ओडिशा के 14 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और 30-40 kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है।
देश में बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें…
उत्तराखंड के धराली में गुरुवार को भी बचाव का काम जारी रहा।
मथुरा में गुरुवार को यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पानी विश्राम घाट तक पहुंच गया।
कोलकाता में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई।
उत्तराखंड में उत्तरकाशी में तलाशी और बचाव अभियान गुरुवार को भी जारी रहा।
हरिद्वार में भारी बारिश के बाद गुरुवार को गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई।
देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए…
राज्यों में मौसम का हाल…
शहरों में बारिश का डेटा