Business News Update 12% and 28% slabs,GST | GST में 12% और 28% वाले स्लैब खत्म होंगे: रोजाना…

नई दिल्ली10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कल की बड़ी खबर GST से जुड़ी रही। GST काउंसिल के मंत्रियों के समूह ने GST के 12% और 28% के स्लैब को खत्म करने की मंजूरी दे दी है। अब GST के सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% ही होंगे। लग्जरी आइटम्स 40% के दायरे में आएंगे। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) के संयोजक सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी। अभी जीएसटी के 4 स्लैब 5%, 12%, 18%, और 28% होते हैं।
वहीं टेक कंपनी एपल बेंगलुरु में अपना रिटेल स्टोर खोलने जा रही है। इस स्टोर का नाम एपल हेब्बल है जिसकी ओपनिंग 2 सितंबर 2025 को होगी।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1.GST में 12% और 28% वाले स्लैब खत्म होंगे: 5% और 18% स्लैब को GoM की मंजूरी, इससे रोजाना इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी
GST काउंसिल के मंत्रियों के समूह ने GST के 12% और 28% के स्लैब को खत्म करने की मंजूरी दे दी है। अब GST के सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% ही होंगे। लग्जरी आइटम्स 40% के दायरे में आएंगे। ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) के संयोजक सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी। अभी जीएसटी के 4 स्लैब 5%, 12%, 18%, और 28% होते हैं।
GoM की बैठक पर इसके संयोजक सम्राट चौधरी ने कहा- हमने केंद्र सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिसमें 12% और 28% के जीएसटी स्लैब को खत्म करने की बात है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. गूगल पिक्सल 10 सीरीज लॉन्च, कीमत ₹79,999 से शुरू:10 प्रो फोल्ड IP68 रेटिंग वाला दुनिया का पहला फोल्डेबल फोन, वॉच 4 और बड्स 2a भी पेश की
टेक कंपनी गूगल ने बुधवार (20 अगस्त) को देर रात हुए एनुअल इवेंट ‘मेड बाय गूगल’ में पिक्सल 10 सीरीज लॉन्च कर दिया है। इसमें पिक्सल 10, पिक्सल 10 प्रो, पिक्सल 10 प्रो XL और पिक्सल 10 प्रो फोल्ड शामिल हैं। इसके अलावा, वैरिएबल डिवाइस में पिक्सल वॉच 4, बड्स 2a और बड्स प्रो 2 भी पेश किए गए।
पिक्सल 10 प्रो फोल्ड दुनिया का पहला फुली डस्ट-रेजिस्टेंट (IP68 रेटिंग) फोल्डेबल फोन है। गूगल अपने फोन्स पर 7 साल (यानी 2032) तक सपोर्ट देगा। इसमें OS अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट, फीचर ड्रॉप और AI इनोवेशन मिलेंगे। पिक्सल सीरीज के फोन कई AI फीचर्स से लैस हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. माइक्रोसॉफ्ट हेडक्वाटर से 18 लोग गिरफ्तार:इजराइल के साथ हुई डील के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे; भारतीय कर्मचारी को भी निकाल चुकी कंपनी
माइक्रोसॉफ्ट के वाशिंगटन हेडक्वाटर में प्रदर्शन करने वाले 18 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नो अजूर फॉर अपार्थाइड ग्रुप से जुड़े ये लोग माइक्रोसॉफ्ट के इजराइल के साथ हुए क्लाउड कॉन्ट्रैक्ट के खिलाफ ऑफिस के अंदर प्रदर्शन कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के लोगो पर लाल रंग छिड़का और नारे लगाए। प्रोटेस्ट के प्रदर्शनकारी ऑफिस छोड़ने से इंकार कर रहे थे, इस वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. भारत में खुलने जा रहा एपल का तीसरा स्टोर:2 सितंबर को बेंगलुरू में ओपन होगा एपल हेब्बल, पहले दो स्टेर मुंबई-दिल्ली में खुले थे
टेक कंपनी एपल बेंगलुरु में अपना रिटेल स्टोर खोलने जा रही है। इस स्टोर का नाम एपल हेब्बल है जिसकी ओपनिंग 2 सितंबर 2025 को होगी। देश में एपल का यह तीसरा स्टोर है। एपल हेब्बल स्टोर का लुक और डिज़ाइन भारत की संस्कृति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. आज सोने-चांदी के दाम में तेजी:चांदी ₹1,496 बढ़कर ₹1.13 लाख किलो पर पहुंची, सोना ₹99,147 प्रति 10 ग्राम हुआ
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 21 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 201 रुपए बढ़कर 99,147 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 98,946 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…
कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…
पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…