Ropar Soldier Last Rite Die On Duty Kolkata Heart Attack News Update | रोपड़ के जवान का अंतिम…

पंचकूला स्थित चंडी मंदिर से आई टुकड़ी ने शहीद को सलामी दी।
रोपड़ के जवान की कोलकाता में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई, जिनका आज उनके पैतृक गांव रायपुर झज्ज में अंतिम संस्कार किया गया। सेना की पंचकूला स्थित चंडी मंदिर से आई टुकड़ी ने शहीद को सलामी दी। मृतक की पहचान 70 इंजीनियरिंग रेजिमेंट के हवलदार गुरदीप सिंह के
.
34 वर्षीय गुरदीप सिंह की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। शहीद की पत्नी, एक साल की बेटी और बुजुर्ग माता-पिता की आंखों में आंसू थे। गांव में मातम का माहौल था। परिवार ने बताया कि गुरदीप सिंह अपने घर का निर्माण कर रहे थे, जो अब अधूरा रह गया। परिवार में पत्नी और एक साल की बेटी हैं। उनकी शादी नौ साले पहले हुई थी।
परिजनों ने दी अंतिम सलामी।
गुरदीप सिंह अपने दोस्त के साथ। फाइल फोटो
डीएसपी अजय सिंह भी शामिल अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने “शहीद गुरदीप सिंह अमर रहे” के नारे लगाए। अंतिम संस्कार में जी.ओ.सी. कैप्टन बलदेव सिंह, हलका विधायक दिनेश चड्डा और पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संधोआ मौजूद रहे। अकाली दल के जिला प्रधान दरबारा सिंह बाला, पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा और पंजाब पुलिस के डीएसपी अजय सिंह भी शामिल हुए।
गांववासियों ने कहा कि गुरदीप सिंह की शहादत से क्षेत्र ने एक जिम्मेदार और समर्पित जवान खो दिया है। उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।