Recruitment for 2865 apprentice posts in railway; Opportunity for 10th, 12th pass, fee is Rs…

- Hindi News
- Career
- Recruitment For 2865 Apprentice Posts In Railway; Opportunity For 10th, 12th Pass, Fee Is Rs 141
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने जबलपुर, भोपाल, मध्य प्रदेश और कोटा, राजस्थान में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी। उसके बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
वैकेंसी डिटेल्स :
डिवीजन वाइस पद का नाम | पदों की संख्या |
जबलपुर | 1136 |
भोपाल | 558 |
कोटा | 865 |
सीआरडब्ल्यूएस भोपाल | 136 |
डब्ल्यूआरएस कोटा | 151 |
मुख्यालय जबलपुर | 19 |
वर्क वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
पद का नाम | पदों की संख्या |
लोहार | 139 |
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट | 316 |
इलेक्ट्रीशियन | 727 |
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक | 185 |
फिटर | 843 |
इंजीनियर | 38 |
मैकेनिक | 8 |
प्लंबर | 83 |
टर्नर | 26 |
वेल्डर | 367 |
वायरमैन | 133 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए।
- आईटीआई की डिग्री।
एज लिमिट :
- अधिकतम 24 साल
- ओबीसी : 3 साल
- एससी/एसटी : 5 साल
- पीडब्ल्यूडी (सामान्य) : 10 साल
- पीडब्ल्यूडी (ओबीसी) : 13 साल
- पीडब्ल्यूडी (एससी/एसटी) : 15 साल
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 141 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : 41 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- शॉर्टलिस्टिंग
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
स्टाइपेंड :
अप्रेंटिस नियमों के अनुसार
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- यदि लागू हो तो रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
- फाइनल सब्मिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
राजस्थान में टीचर के 6500 पदों पर भर्ती; आज से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स करें अप्लाई
राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी (RPSC) ने सीनियर टीचर के 6500 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू है। उम्मीदवार RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
बॉम्बे हाईकोर्ट में असिस्टेंट की निकली भर्ती; एज लिमिट 38 साल, सैलरी 2 लाख से ज्यादा
बॉम्बे हाईकोर्ट (BHC) ने पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें