राष्ट्रीय

Himachal Pradesh BJP New team analysis | Rajeev Bindal | Kullu district Muslim ignored | Shimla…

हिमाचल प्रदेश में BJP अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की टीम में 10 जिलों के 35 पदाधिकारी तैनात किए गए। मगर, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिला से इस टीम में एक भी पदाधिकारी शामिल नहीं किया गया। मुस्लिम समुदाय के नेता को भी जगह नहीं मिली। BJP की पूर्व कार्यकारिणी म

.

इसी तरह 3 निर्दलीय समेत कांग्रेस के 6 पूर्व विधायकों को भी ‌BJP की नई टीम में जगह नहीं मिली। इनमें धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, बड़सर से MLA इंद्रदत्त लखनपाल, हमीरपुर से आशीष शर्मा, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, नालागढ़ से केएल ठाकुर, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर, देहरा से होशियार सिंह, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, और गगरेट से चैतन्य शर्मा शामिल हैं।

शिमला जिला का दबदबा

बिंदल की नई टीम में शिमला जिला का दबदबा है। शिमला से 9 पदाधिकारी तैनात किए गए है। मंडी जिला से 8, कांगड़ा 4, हमीरपुर 3, ऊना 3, चंबा 2, बिलासपुर 1, सिरमौर 1 (प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल दूसरे), किन्नौर 1 और सोलन जिला 2 पदाधिकारी तैनात किए गए हैं।

भाजपा कार्यकारिणी के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने शिमला में आज नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मुलाकात की और नियुक्तियों के लिए उनका आभार जताया।

महिला को महासचिव पहली बार बनाया

राजीव बिंदल की टीम में नई बात यह हैं कि पहली बार किसी महिला को संगठन का महासचिव बनाया गया है। पायल वैद्य पर भरोसा दिखाते हुए बिंदल ने यह जिम्मेदारी दी है। इसी तरह सरदार गुरमीत सिंह को राजीव बिंदल ने अल्पसंख्या मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है। बताया जा रहा है कि हिमाचल में किसी सिख को भी पहली बार बीजेपी ने अल्पसंख्या मोर्चा की कमान सौंपी है।

सोलन जिला से दो मोर्चा अध्यक्ष बनाए

सोलन जिला को दो मोर्चों के अध्यक्ष का तोहफा मिला है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोलन के परवाणू की डेजी ठाकुर और भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला को नियुक्त किया गया है।

ये नेता उपाध्यक्ष बनाए गए

राजीव बिंदल की टीम में 3 महामंत्री, 8 उपाध्यक्ष और 8 सचिव नियुक्त किए गए। उपाध्यक्ष का जिम्मा बिहारी लाल शर्मा, रश्मि धर सूद, डॉ. राजीव भारद्वाज, विपिन सिंह परमार, पवन काजल, विनोद कुमार, राजेश ठाकुर और बलबीर वर्मा को दिया गया।

बिंदल टीम में 3 महामंत्री

राजीव बिंदल की टीम में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल और पायल वैद्य को महामंत्री बनाया गया है। संजीव देष्टा को किसान मोर्चा अध्यक्ष, मनीष चौहान को अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, रामलोक धनोटिया को ओबीसी मोर्चा, सुनील नेगी को जनजाति मोर्चा और सरदार गुरमीत सिंह को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

सचिव पद पर महिलाओं को मौका

बिंदल ने 3 महिलाओं समेत कुल 8 सचिव बनाए हैं। इनमें सुमित शर्मा, संजय ठाकुर, वंदना योगी, प्रियंका वर्मा, कुसुम सदरेट, तिलक राज शर्मा, अमित ठाकुर और शिशु धर्मा शामिल हैं।कमलजीत सूद को भाजपा कोषाध्यक्ष, प्रमोद ठाकुर को कार्यालय सचिव, रणधीर शर्मा को मीडिया विभाग प्रभारी, राकेश जम्वाल को मुख्य प्रवक्ता और करण नंदा को मीडिया संयोजक बनाया है।

राजीव बिंदल ने आज वरिष्ठ प्रवक्ताओं, प्रवक्ताओं और सह संयोजकों की लिस्ट जारी की। ये पदाधिकारी 35 के अलावा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button