Voter Rights Yatra begins after a day break from Sheikhpura | बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’:…

बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ गुरुवार को फिर से शेखपुरा के त्रिमुहानी स्थित दुर्गा मंदिर से थोड़ी देर में शुरू होगी। राजद और कांग्रेस समर्थक जुटने लगे हैं। शुरुआत में यात्रा की कमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और माले नेता दिपांकर भट्टाचार्य संभालें
.
यह यात्रा जिले के पटेल चौक और कॉलेज मोड़ होते हुए चेवाड़ा चौक के रास्ते लखीसराय पहुंचेगी। यहां रामगढ़ चौक के पास मॉर्निंग ब्रेक के बाद काफिला आगे बढ़ेगा। इसके बाद गांधी मैदान में लंच ब्रेक होगा।
दरअसल, राहुल गांधी दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद के महागठबंधन प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दिल्ली से सीधे लखीसराय यात्रा में शामिल होंगे।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यात्रा से पहले कहा, ‘जिस प्रकार से वोटर बचाओ अधिकार यात्रा चल रही है, लोगों का पूरा समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। यह ऐतिहासिक यात्रा हो रही है।’
मुंगेर में राहुल गांधी करेंगे रात्रि विश्राम
गुरुवार की शाम 4 बजे यात्रा लखीसराय बाजार समिति स्थित पेट्रोल पंप से विद्यापीठ चौक होते हुए लखीसराय से बाहर निकलेगी और जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के हेमजापुर पहुंचेगी, जहां टी ब्रेक होगा। इसके बाद यात्रा मुंगेर के साफियाबाद एयरपोर्ट ग्राउंड पहुंचेगी। यहीं पर रात्रि विश्राम होगा।
19 अगस्त वोटर अधिकार यात्रा’ शेखपुरा के बरबीघा में खत्म हुई। यहां श्री कृष्ण सिंह चौक पर राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘बिहार के युवा वोट चोरी नहीं होने देंगे। वोट हम सब का अधिकार है। हिंदुस्तान में गरीबों के पास आज सिर्फ वोट बचा हुआ है।’
‘अगर ये चला गया तो स्ब चला गया जाएगा। महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश के चुनाव में बीजेपी ने वोट चोरी की है। चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है।’
तेजस्वी यादव ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ’20 साल हम लोगों ने बहुत सहा है। अब नहीं। शिक्षा-स्वास्थ्य सब चौपट है। अब इन लोगों को हटाने का वक्त का गया है।’ श्री कृष्ण सिंह चौक से राहुल गांधी दिल्ली और तेजस्वी यादव पटना के लिए रवाना हो गए।
—————————————–
ये खबर भी पढ़ें…
—————————————–
वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े सारे अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…