BJP chairman and councillors opened a front against their own party, alleging corruption |…

हेरिटेज निगम के बीजेपी पार्षदों और समिति चेयरमैन ने अपनी ही सरकार और निगम अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 20 से अधिक पार्षद और चेयरमैन ने बुधवार को मुख्यालय में निगम में हो रहे भ्रष्टाचार और वार्डों में विकास के लिए स्वीकृत राशि को रोकने के व
.
इस दौरान भाजपा पार्षदों ने भ्रष्टाचार मुक्त निगम बनाने के साथ अधिकारियों की सद्बुद्धि को लेकर भजन-कीर्तन किए। पार्षदों और चेयरमैन का कहना है कि निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। अधिकारी पार्षदों और चेयरमैनों की सुन तक नहीं रहे हैं। मनमर्जी से काम कर रहे हैं। अस्थाई अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।
वार्डों में रुका विकास कार्य
साधारण सभा में हर वार्ड के लिए 75 लाख के विकास कार्य स्वीकृत किए गए थे। इस संबंध में पूर्व आयुक्त ने आदेश भी जारी कर दिए थे, लेकिन अब स्वीकृत राशि को रोक दिया गया है। इस वजह से वार्डों में विकास के काम ठप हो गए हैं। पांच महीने बाद चुनाव है। ऐसे में वार्डों में काम नहीं होने पर पार्षदों के सामने जीतने का संकट खड़ा हो गया है। वहीं सतर्कता शाखा पर शहर में अतिक्रमण कराने का आरोप लगाया।
चेयरमैन उत्तम शर्मा ने बताया कि अहिंसा सर्किल पर वाहन पार्किंग की जगह सतर्कता शाखा और राजस्व अधिकारी की मिलीभगत से अवैध तरीके से 10 से अधिक थड़ी-ठेले शाम को लगते हैं। वहीं मालन के चौराहा पर भी अस्थाई अतिक्रमण हो रहा है। दोनों को शिकायत करने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। ठेकेदार इनसे हर महीने के 4 हजार रुपए वसूल रहा है।
पार्षद सुभाष व्यास ने कहा कि निगम अधिकारियों ने 100 करोड़ रुपए की बस्सी सीतारामपुरा की सरकारी जमीन के पट्टे जारी कर जमीन घोटाला किया है। इस मामले की जांच हो चुकी। कुछ अधिकारियों पर ही कार्रवाई हुई। बाकी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारी एफआईआर तक दर्ज नहीं करा रहे हैं।
धरने में चेयरमैन सुरेश नवरिया, उत्तम शर्मा, माणक शर्मा, संतोष कवंर, महेंद्र पहाड़ियां, हेमेंद्र शर्मा, बबीता तंवर, अंशुल शर्मा, ज्योति चौहान, विक्रम सिंह, रवि सैनी, (पार्षद) सुभाष व्यास, राजेश कुमावत, मंजू राकेश बागड़ा, विमल अग्रवाल, सुनील दत्ता, श्याम सुंदर सैनी, राहुल शर्मा और संजय ललिता जायसवाल मौजूद रहे।