Goa minister Alexio Sequeira resigns | गोवा के मंत्री अलेक्सियो सेक्वेरा ने इस्तीफा दिया: कहा-…

गोवा49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सितंबर 2022 में सात अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।
गोवा के पर्यावरण, पोर्ट, कानून एवं न्यायपालिका तथा विधायी मामलों के मंत्री एलेक्सो सेक्वेरा ने बुधवार को निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया। नुवेम से 68 साल के विधायक सेक्वेरा ने पणजी में बुधवार दोपहर को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को अपना त्यागपत्र सौंपा।
नुवेम विधानसभा से विधायक 68 साल के एलेक्सो सेक्वेरा नवंबर 2023 में सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। अचानक इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा- मैं स्वास्थ्य कारणों से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहा हूं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान मुझे मुख्यमंत्री का भरपूर समर्थन मिला।
2007 से 2012 तक मुख्यमंत्री दिगंबर कामत के कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं स्क्वेरा
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जुड़े थे स्क्वेरा ने सितंबर 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। नवंबर 2023 में निलेश काब्राल की जगह मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा- मैं निजी कारणों से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकाल के दौरान मुझे मुख्यमंत्री का पूरा सहयोग मिला।
यूथ कांग्रेस से की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत स्क्वेरा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत यूथ कांग्रेस से की थी और 1994 में पहली बार लौतोलिम से विधानसभा के लिए चुने गए। वह 1999 में विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे और दिगंबर कामत सरकार में मंत्री भी रहे।
साल 2008 में परिसीमन के बाद उन्होंने 2012 में नुवेम से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। इसके बाद 2022 में उन्होंने वापसी की और 4,300 से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
7 विधायकों से साथ बीजेपी में हुए थे शामिल सितंबर 2022 में सात अन्य विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। सेक्वेरा 1999 में विधानसभा के उपाध्यक्ष और 2007 से 2012 तक मुख्यमंत्री दिगंबर कामत के कार्यकाल में मंत्री भी रहे।
——————————————
राजनीति से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने इस्तीफा दिया:निकल पड़े आंसू, कहा- आज खुद को साबित करना पड़ रहा
उत्तराखंड के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उनके आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा- आज मुझे साबित करना पड़ रहा है कि उत्तराखंड के लिए क्या योगदान दया। प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में पहाड़ियों पर विवाद बयान दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
राहुल के बयान का विरोध करने वाले मंत्री का इस्तीफा:राजन्ना ने कहा था- वोटर लिस्ट गड़बड़ी कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की नाकामी
कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने सोमवार को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर अपनी ही पार्टी को घेरने वाले बयान के बाद पद छोड़ने को कहा था। राजन्ना का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों के आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें…