राज्य

Weather in Nagaur is dry, light winds amidst cloudiness | नागौर में मौसम शुष्क, बादलवाही के बीच…

प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सक्रिय मानसून कमजोर पड़ गया है। आज सुबह से नागौर में उमस का माहौल है। आसमान में लगातार बादल छाए हुए हैं। आज सुबह भी नागौर का न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा।नागौर में बारिश को‌ लेकर कोई संभावना नहीं है। फिलहाल अगले एक सप्ताह

.

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह नागौर का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को भी यहां न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को पूरे दिन ही बादलवाही के कारण हल्की उमस रही। बुधवार दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आया और हवाएं चलीं। फिर देर रात तक आसमान साफ हो गया। आज सुबह से फिर बादलवाही का जोर है।

जयपुर मौसम केंद्र ने रविवार तक तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। ज्यादातर समय बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश नहीं होने से अधिकतम तापमान में करीब 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार फिलहाल यही मौसम बना रहेगा। रविवार को बारिश की हल्की गतिविधियां हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button