राष्ट्रीय

Rohtak Mandal president push BJP office CM Naib Singh Saini Ranveer Dhaka Ajay Bansal Haryana |…

रोहतक में भाजपा कार्यालय में सीएम से मिलने जाते मंडल महामंत्री ऋषिपाल की पुलिस के साथ होती झड़प।

हरियाणा के रोहतक में भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में धक्का-मुक्की का एक वीडियो सामने आया है। इसमें रोहतक जिले के भाजपा के मंडल अध्यक्षों को एक कमरे में जाने से सुरक्षाकर्मी रोकते और इसको लेकर तीखी बहस होती दिख रही है।

.

एक नेता को सुरक्षाकर्मी धक्के मारकर दूर करते दिख रहे हैं। एक महिला नेता के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। महिला नेता ने यहां तक कहा कि उनका कान फट गया था। यह वीडियो 14 अगस्त का है। इस दिन CM नायब सैनी रोहतक में थे।

कहा जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष जिस कमरे में जाने की कोशिश कर रहे थे, उसमें अंदर CM नायब सैनी बैठे थे। मंडल अध्यक्ष CM से मिलना चाह रहे थे, लेकिन CM सिक्योरिटी व पुलिस उन्हें रोक रही थी।

इसी दौरान खूब बहस होती है और नेता ऊंची आवाज में बोलते हैं। जब नेता अंदर घुसने की कोशिश करते हैं तो सुरक्षाकर्मी धक्के मारकर दूर कर देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरा मामला उजागर हुआ है।

हालांकि, इस पर भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष का कहना है कि कोई धक्कामुक्की नहीं हुई। सिक्योरिटी और पुलिस ने केवल रोका था, क्योंकि वह पहचान नहीं पाए थे।

भाजपा कार्यालय में महिला नेता के साथ धक्कामुक्की करता सिक्योरिटी स्टाफ।

अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, किस बैठक को लेकर ये नौबत आई…

  • बुलाए मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी, काफी वर्कर भी पहुंच गए: CM को 15 अगस्त को रोहतक में स्वतंत्रता दिवस पर फ्लैग होस्ट करना था। इसलिए, वह एक दिन पहले शाम को पहुंच गए। इसी बीच संदेश गया कि सीएम 14 अगस्त शाम को पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्षों व जिला पदाधिकारियों से मीटिंग करेंगे। मीटिंग में मंडल अध्यक्षों व जिला पदाधिकारियों के अलावा बहुत सारे वर्कर भी पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार, सीएम इस अव्यवस्था से नाराज भी हुए। वह मीटिंग हॉल से निकलकर दूसरे कमरे में चले गए।
  • CM के कमरे में जाना चाह रहे थे पदाधिकारी: सीएम नायब सिंह सैनी जिस कमरे में बैठे हुए थे, वहां मंडल अध्यक्ष बाद में मिलने के लिए पहुंचे तो पुलिस वालों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। काफी देर तक कमरे के बाहर पुलिस व मंडल अध्यक्षों के बीच कहासुनी होती रही। वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस ने मंडल अध्यक्षों को धक्के मारे। बाद में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल को बीच में आकर स्थिति को संभालना पड़ा।
  • बंसल बोले- हाथापाई नहीं हुई, पुलिस ने सिर्फ रोका था: भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि सीएम से मिलने के लिए मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी कमरे में जाने का प्रयास कर रहे थे, इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। पुलिस उन्हें जानती नहीं थी। बाद में उन्हें सीएम से मिलवा दिया था। वहां कोई झगड़ा या हाथापाई नहीं हुई।
  • गौकर्ण मंडल अध्यक्ष बोलीं- बूंदा अटकने से मेरा कान फट गया: गौकर्ण मंडल अध्यक्ष गीता ओहल्याण ने बताया कि मीटिंग के बाद सीएम से मिलने के लिए गए तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनके कान का बूंदा किसी चीज में अटक गया। जिससे उनका कान भी फट गया। पुलिस वालों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया, जबकि उन्होंने सीएम से मिलने का समय लिया था। झगड़े जैसा कुछ नहीं हुआ।

रोहतक के भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा नेता और कार्यकर्ता। उन्हें कमरे में घुसने से रोकता सिक्योरिटी स्टाफ।

सीएम ने फोन कर बुलाया, फिर भी मिलने से रोका गया आसन मंडल के महामंत्री ऋषिपाल फौजी ने बताया कि सीएम नायब सैनी ने खुद फोन कर उन्हें बुलाया था, लेकिन पुलिस ने उसे अंदर जाने नहीं दिया। काफी देर तक कमरे के बाहर हंगामा हो रहा। पुलिस वालों ने धक्के भी मारे। हंगामा होने के बाद सीएम से मुलाकात हुई और उनके सामने अपनी बात रखी।

इसी बीच चर्चा सामने आ रही है कि मंडल अध्यक्ष पार्टी जिलाध्यक्ष को लेकर कुछ शिकायत सीएम से करना चाहते थे। इस सवाल पर ऋषिपाल का कहना है कि शिकायत नहीं थी, बल्कि कुछ मामले थे, जिनको लेकर सीएम से मिलने गए थे। जिलाध्यक्ष की शिकायत करने नहीं गए, बल्कि अन्य किसी मामले में सीएम से बात करनी थी, जिसके लिए सीएम ने खुद बुलाया था।

बालंद में मीटिंग की अनाउंस करने से खफा हुए सीएम भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने बालंद गांव में हुए एक कार्यक्रम के दौरान माइक से अनाउंस कर दिया कि मंडल अध्यक्ष व जिला के पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पहुंचे, वहां पर मीटिंग है। बताया जा रहा है कि उनकी इस बात से भी सीएम नाराज नजर आए। क्योंकि जब भाजपा कार्यालय में मीटिंग होनी थी, तब वहां मंडल अध्यक्षों व जिला पदाधिकारियों के साथ अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गए, जिससे अव्यवस्था बन गई।

रोहतक भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने कहा कि हाथापाई जैसी बात कार्यालय के अंदर नहीं हुई।

जिलाध्यक्ष का दावा- भाजपा कार्यालय में कोई झगड़ा नहीं हुआ भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका ने कहा कि 14 अगस्त को सीएम नायब सिंह सैनी भाजपा कार्यालय में मीटिंग लेने आए थे और शांतिपूर्ण माहौल में मीटिंग हुई थी। किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं हुआ। सीएम से मिलने के लिए कार्यकर्ता भी आ जाते हैं, लेकिन कोई हाथापाई जैसी बात भाजपा कार्यालय के अंदर नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button