राज्य

Deputy CM on two-day visit to Rajsamand district | डिप्टी सीएम दो दिन के राजसमंद के दौरे पर:…

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का दो दिवसीय राजसमंद दौरे के तहत किया स्वागत, बाद में श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में भोग आरती के दर्शन किए दर्शन के बाद मंदिर परम्परानुसार उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। 

डिप्टी सीएम दीया कुमारी दो दिवसीय दौरे के तहत आज शाम राजसमंद पहुंची। जहां भाजपा कार्यालय पर राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा पहनाकर और तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया।

.

बोलीं- राजसमंद से आत्मीय लगाव

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजसमंद से उनका आत्मीय लगाव है। राजसमंद से सांसद बनने के बाद उन्हें लोकसभा में बहुत कुछ सीखने को मिला। आज भी उनकी जनसुनवाई में सबसे ज्यादा लोग राजसमंद से ही आते हैं। यही मेरी असली राजनीतिक कमाई है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान उनके साथ कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ, महेंद्र सिंह चौहान, नर्मदा शंकर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके बाद उपमुख्यमंत्री नाथद्वारा पहुंचीं, जहां उन्होंने श्रीनाथजी के भोग आरती के दर्शन किए। दर्शन के बाद मोती महल में तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने उपमुख्यमंत्री का समाधान कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने विशाल बावा के साथ धर्म, अध्यात्म, मंदिर व्यवस्था और नगर विकास पर विशेष चर्चा की। साथ ही नाथद्वारा विजन 2030 और नाथद्वारा महोत्सव पर भी विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास सहित भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री सोमवार को कुंभलगढ़ में महाराणा प्रताप सर्किट के संबंध मे अधिकारियों के साथ चर्चा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button