Haryana karnal gril kidnapping case update news| Girl Twists| Full Story | किडनैपिंग, लव मैरिज…

12 अगस्त को लड़की और युवक ने वीडियो जारी कर शादी करने की बात कही थी। उधर, लड़की के बयान से पलटने के बाद आशु की मां वो टीशर्ट दिखाते हुए, जिस पर लिप किस के निशान बने हुए है।
हरियाणा के करनाल में साढ़े 17 साल की लड़की का अपहरण पहले पुलिस और परिजनों के लिए बड़ी पहेली बनकर सामने आया है। 12 अगस्त को किडनैप करने के आरोपों से लेकर अब तक मामले में कई चीजें और बयान बदले है।
.
पहले यह मामला अपहरण से बदलकर प्रेम-प्रसंग और फिर शादी के दावे में तब्दील हुआ। यहां तक कि और अपहरण के आरोपी बनाए गए युवक आशु ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर कहा कि हमने शादी कर ली है। लड़की ने भी कहा कि मैं अपनी मर्जी से आई हूं। मगर, अगले दिन उसने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए तो आरोप लगाया कि उसे डरा-धमकाकर वीडियो बनवाया गया और उसका अपहरण ही हुआ था।
उधर, आरोपी युवक आशु के परिवार वालों ने एक टीशर्ट दिखाई, जिस पर 50 लिपकिस के निशान और आई लव यू लिखा था। लड़की ने बताया कि यह टीशर्ट ने आशु को उसके बर्थडे पर गिफ्ट की थी। उनका आरोप है कि किडनैप की प्लानिंग ने ही बनवाई थी।
फिलहाल, मामला उलझा हुआ है। आरोपी आशु घायल है, उसे पुलिस ने अस्पताल में हिरासत में रखा हुआ है, जबकि उसे दो दोस्त गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें एक 12 साल की लड़की भी शामिल है। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए आशु और के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।
लड़की, जिसका किडनैप हुआ और फिर उसने वीडियो जारी कर शादी की बात बताई।
पहले जानिए किडनैप से लेकर बरामदगी की कहानी…
- सुबह अपहरण, शाम को शादी का वीडियो : 12 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे लड़की को उसके घर से एक नाबालिग लड़की किराए पर कमरा दिखाने का बहाना बनाकर को बुलाने आई। जैसे ही लड़की नीचे आई तो वहां पहले से खड़ी कार में सवार युवकों ने उसे किडनैप कर लिया। चश्मदीदों ने कहा कि लड़की को थप्पड़ मारे गए, उसका गला दबाया गया। फिर जबरन कार में डालकर भाग निकले। उन्होंने तुरंत पुलिस बुला ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
- 6 घंटे बाद आया इंस्टाग्राम पर वीडियो : किडनैपिंग के बाद जब पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही थी तो 6 घंटे बाद ही और लड़की के कथित प्रेमी आशु ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला। इसमें लड़की ने हाथों में मेहंदी नया चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहन रखा था। वीडियो में लड़की ने दावा किया की हम दोनों शादी कर चुके हैं और मैं अपनी मर्जी से गई हूं। क्योंकि अब मेरे परिवार के लोग मेरी दूसरी जगह शादी करना चाहते थे। मेरा कोई किडनैप नहीं हुआ है, मैं अपनी मर्जी से इनके (आशु) साथ आई हूं।
- हरिद्वार में छिपे, भागते-भागते टूटी प्रेमी की टांग : वीडियो जारी होने के बाद ही पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो वह उत्तराखंड के हरिद्वार में मिली। पुलिस टीम लोकेशन पर पहुंची और उसे बरामद कर लिया। लड़की को जिस कमरे से बरामद किया गया, उसे आशु ने किराए पर लिया था। पुलिस दबिश देने पहुंची तो सभी आरोपी भागने लगे। इस दौरान आशु की टांग टूट गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने मौके से कुलविंद्र और नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने लड़की को उत्तराखंड के हरिद्वार से बरामद किया था।
अब जानिए लड़की ने बरामदगी पर क्या बयान दिए…
- पहले परिजनों संग जाने से किया इनकार : मंगलवार शाम को पुलिस और अन्य गिरफ्तार आरोपियों को हरिद्वार से करनाल लेकर आई। पुलिस के मुताबिक, लड़की को उसके परिवार वाले लेने आए थे, लेकिन उसने घर जाने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने उसे प्रशासन की सेफ जगह बाल भवन में भेज दिया। बुधवार को लड़की का चाचा और पिता उससे मिले। इसके बाद में पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने लड़की के बयान दर्ज करवाए।
- मजिस्ट्रेट के सामने वीडियो वाले बयान से पलटी : पुलिस के मुताबिक, मजिस्ट्रेट के सामने लड़की वीडियो में दिए गए अपने बयानों से पलट गई। उसने कहा कि आशु और उसके दोस्तों ने साजिश करके उसका अपहरण किया। उसे धमकाकर शादी का झूठा वीडियो बनवाया और उसे वायरल कराया। पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिलाने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया। फिलहाल, वह अपने परिवार के साथ चली गई है।
लड़की और लड़के के परिजनों के अलग-अलग दावे…
- लड़की का पिता बोला बेटी- नाबालिग: लड़की के पिता नरसिंह ने बताया कि उसकी बेटी साढ़े 17 साल की है और नाबालिग है। जब उनके कब्जे में थी आरोपी आशु ने उसे धमकाया और जबरन वीडियो बनवाया। अगर मर्जी से जाती तो अपहरण करने की जरूरत नहीं पड़ती।
- आशु के पिता बोले- 5 साल से चल रहा अफेयर : वहीं दूसरी तरफ आशु के पिता ने दावा किया की दोनों का पिछले 5 साल से अफेयर था। लड़की ने आशु को एक टी-शर्ट गिफ्ट की थी जिस पर लिपस्टिक से 50 किस बनाए थे। इससे पहले भी वह एक बार घर से भाग चुके है, लेकिन उस दौरान भी लड़की के घरवालों ने उनके खिलाफ शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि उनकी बेटी के कहने पर आशु को अपने साथ लेकर गया और शादी की। बालिग है।
वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोग और जांच करती पुलिस।
पुलिस ने इस मामले में अब तक क्या-क्या किया…
पुलिस दो आरोपियों को कर चुकी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी हिरासत में सदर बाजार चौकी इंचार्ज ASI सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में कुल तीन आरोपी है, जिनमें आशु वासी जनकपुरी, कुलविंद्र वासी शिवाजी कॉलोनी और प्रीतम नगर निवासी एक लड़की शामिल है। कुलविंद्र और लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी आशु घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है और पुलिस हिरासत में है। लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया है। मामला अपहरण की धाराओं में दर्ज किया गया था, उसी के आधार कार्रवाई की गई है।
नहीं मिला शादी का कोई सबूत, आरोपियों का क्रिमनल रिकॉर्ड नहीं ASI सतीश कुमार ने आगे बताया कि पुलिस को अब तक आशु और लड़की की शादी के कोई सबूत नहीं मिले हैं। आरोपियों का भी कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस की अभी तक की छानबीन में जो मामला सामने आया, इससे पता चला है कि आरोपियों की इस तरह की यह पहली वारदात है। हालांकि आरोपी के परिजन वारदात को प्रेम प्रसंग से जोड़ रहे हैं, लेकिन कानून भावनाओं से नहीं बल्कि सुबूतों से चलता है।
पुलिस कर ही कई तथ्यों की छानबीन सदर बाजार चौकी इंचार्ज के मुताबिक अभी तक जो सबूत व घटनाक्रम है, उससे आरोपी पर सिर्फ किडनैप बल्कि पॉक्सो एक्ट की धारा भी जुड़ सकती है। यानी भले ही उसकी यह पहली वारदात हो, लेकिन जो धाराएं लगी हैं, वह घटना को बेहद गंभीर बना रही है। वारदात के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान भी घटनाक्रम को खासा संगीन बना रहे हैं। पुलिस इसी तथ्य को सामने रख कर छानबीन कर रही है।
———————-
करनाल किडनैपिंग केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
करनाल फर्जी किडनैपिंग केस, युवती हरिद्वार से बरामद:पुलिस बोली-शादी का कोई प्रूफ नहीं मिला; लड़के का पिता बोला-5 साल से था अफेयर
करनाल में दिनदहाड़े घर के सामने से युवती की किडनैपिंग के फर्जी मामले में पुलिस ने युवती को हरिद्वार से बरामद कर लिया है। अब पुलिस युवती के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाएगी। उसी के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। (पूरी खबर पढ़ें)