Chandigarh One Nation One Election Mission Update; Samvidhan Sport Group | चंडीगढ़ में ‘एक…

नई दिल्ली में राष्ट्रपति को भगवान गणेश की मूर्ति देते हुए रोहित।
चंडीगढ़ के युवा सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रोहित कुमार के नेतृत्व में “संविधान सपोर्ट ग्रुप” ने ‘एक देश- एक चुनाव’ के समर्थन में अपने अभियान का तीसरा चरण शुरू कर दिया है।
.
जिसके चलते वो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले और अपनी बात उनके सामने रखी। इस दौरान रोहित ने राष्ट्रपति को भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। इस चरण का उद्देश्य देशभर में जागरूकता फैलाना और लोगों से इस अभियान के लिए समर्थन जुटाना है।
राष्ट्रपति ने बुलाया दिल्ली
रोहित ने बताया कि, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विशेष आमंत्रण पर बुलाया था। इस दौरान अपने गैर-राजनीतिक अभियान ‘संविधान सपोर्ट ग्रुप’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशभर के 112 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता युवाओं ने अपने हस्ताक्षर किए हुए समर्थन पत्र ‘एक देश- एक चुनाव’ को लागू करने के लिए तैयार किए हैं। राष्ट्रपति ने रोहित के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, आप युवा हमारे देश की रीढ़ हैं और दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला व अन्य के साथ रोहित।
लोकसभा अध्यक्ष को भी सौंपे पत्र
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने रोहित कुमार और अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को संसद भवन में आमंत्रित किया। इस दौरान रोहित ने अपने अभियान के फायदे बताते हुए समर्थन पत्र उन्हें सौंपे। जिस पर ओम बिड़ला ने कहा एक साथ चुनाव होने से समय और धन की बचत होगी, विकास कार्य तेज होंगे और सरकार युवाओं, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे पर ज्यादा ध्यान दे सकेगी।
अभियान का सफर
- पहले चरण में 170 से अधिक सांसदों से मुलाकात कर समर्थन जुटाया गया।
- दूसरे चरण में 26 मार्च 2025 को जंतर-मंतर पर एक हजार से ज्यादा युवाओं के साथ शांतिपूर्ण धरना और प्रतीकात्मक भूख हड़ताल हुई।
- 27 मार्च 2025 को संसद तक मार्च निकाला गया, जिसमें 800 से अधिक युवा शामिल हुए।
नेशनल अवॉर्ड मिल चुका रोहित पिछले कई वर्षों से युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, पशु कल्याण और सामाजिक विकास के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2024, राष्ट्रपति पुरस्कार, BRICS और SCO यंग लीडर अवॉर्ड 2023, वी आर टू-गेदर इंटरनेशनल अवॉर्ड 2022 समेत कई सम्मान मिल चुके हैं।