राष्ट्रीय

Kishtwar disaster- 65 bodies recovered, 34 identified | किश्तवाड़ आपदा- 65 लोगों के शव बरामद,…

श्रीनगर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चसोटी गांव में बादल फटने के बाद आई बाढ़ और मलबे में दबने से अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 34 की पहचान की जा चुकी है। अब तक 167 लोगों को बचाया गया है।

इनमें से 38 की हालत गंभीर है। 200 से ज्यादा अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने कहा- मलबे में 500 से ज्यादा लोग दबे हो सकते हैं। पार्टी मेंबर ने एक हजार लोगों के दबने की बात कही है।

हादसा 14 अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ था। हजारों श्रद्धालु मचैल माता यात्रा के लिए जिले के पड्डर सब-डिवीजन में चसोटी गांव पहुंचे थे। यह यात्रा का पहला पड़ाव है। यहां श्रद्धालुओं की बसें, टेंट, लंगर और कई दुकानें थीं। सब कुछ बाढ़ में बह गया।

किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर पंकज शर्मा ने बताया- NDRF की टीम सर्च-रेस्क्यू में जुटी है। दो और टीमें रास्ते में हैं। राष्ट्रीय राइफल के जवान भी ऑपरेशन में जुटे हैं। 60-60 जवानों के पांच ग्रुप (कुल 300), व्हाइट नाइट कोर की मेडिकल टीम, जम्मू-कश्मीर पुलिस, SDRF और अन्य एजेंसियां ऑपरेशन में जुटी हैं।

दो ग्राफिक से समझिए पूरे हादसे को…

चसोटी किश्तवाड़ शहर से लगभग 90 किलोमीटर और मचैल माता मंदिर के रास्ते पर पहला गांव है। यह जगह पड्डर घाटी में है, जो 14-15 किलोमीटर अंदर की ओर है। इस इलाके के पहाड़ 1,818 मीटर से लेकर 3,888 मीटर तक ऊंचे हैं। इतनी ऊंचाई पर ग्लेशियर (बर्फ की चादर) और ढलानें हैं, जो पानी के बहाव को तेज करती हैं।

मचैल माता तीर्थयात्रा हर साल अगस्त में होती है। इसमें हजारों श्रद्धालु आते हैं। यह 25 जुलाई से 5 सितंबर तक चलेगी। यह रूट जम्मू से किश्तवाड़ तक 210 किमी लंबा है और इसमें पड्डर से चसोटी तक 19.5 किमी की सड़क पर गाड़ियां जा सकती हैं। उसके बाद 8.5 किमी की पैदल यात्रा होती है।

लोगों के फेफड़ों में कीचड़ भरा

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इस त्रासदी के मंजर डराने वाले हैं। मलबे में कई शव खून से सने थे। फेफड़ों में कीचड़ भर गया था। टूटी पसलियां और अंग बिखरे पड़े थे। स्थानीय लोगों, सेना के जवानों और पुलिस ने घायलों को घंटों मशक्कत के बाद कीचड़ भरे इलाके से खोदकर अपनी पीठ पर लादकर अस्पताल पहुंचाया गया।

आपदा की 7 तस्वीरें…

ये बादल फटने के बाद चसोटी गांव का फुटेज है। ऊपर से बाढ़ के साथ मलबा नीचे आया।

चसोटी गांव में गुरुवार को बादल फटने के बाद मलबे में कई घर बह गए।

बादल फटने के बाद इलाके की तस्वीर। कई घरों को नुकसान पहुंंचा।

हादसे में घायल लोग, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया

हादसे में मारे गए लोगों के शव एम्बुलेंस और अन्य वाहनों में ले जाए जा रहे हैं।

रेस्क्यू किए बच्चे के साथ मौजूद शख्स।

किश्तवाड़ आपदा से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

अपडेट्स

06:43 PM15 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

चसोटी में चल रहे रेस्क्यू के 2 Video

06:42 PM15 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

चश्मदीद बोले- दौड़ लगाई लेकिन मलबे में फंस गए

घायलों में से एक विशाल मेहरा ने बताया, मैं जम्मू से मचैल यात्रा के लिए आया था। हम दर्शन के बाद लौट रहे थे और चशोटी में रुके थे। हमारे समूह का एक हिस्सा थोड़ा पीछे रह गया था। हम चाय पी रहे थे और जैसे ही हमने चाय खत्म की, सेना के जवानों ने हमें वहां से भागने को कहा। हम दौड़े, लेकिन हम मलबे में फंस गए। मेरी बहन और भतीजा लापता हैं।

06:42 PM15 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

चसोटी गांव में बादल फटने के बाद के 2 वीडियो

06:41 PM15 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

किश्तवाड़ में जहां बादल फटा, वहां के 2 फुटेज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button