राज्य

Rajasthan kota Woman commits suicide in Kota, Mona, Prem Nagar | कोटा में महिला ने सुसाइड किया:…

शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। महिला ने कमरे में फांसी लगा ली। दोपहर में पति खाना खाने घर पहुंचा तो घटना का पता लगा। उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। महिला मोना (25) प्रेम नगर

.

देवर रवि ने बताया कि उसका भाई रवि फैक्ट्री में फेब्रिकेशन का काम करता है। वो सुबह साढ़े 8 बजे करीब काम पर निकल गया। भाभी मोना ने सबके लिए खाना बनाया फिर अपने कमरे में चली गई। दोपहर में भाई रवि खाना खाने घर आया तो कमरें का गेट लगा हुआ था। उसने खिड़की से पर्दा हटाकर देखा तो भाभी फांसी पर लटकी हुई थी। जैसे तैसे उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए। रवि ने बताया कि दोनों के बीच छोटी मोटी बात को लेकर झगड़े होते रहते थे। कुछ दिन से दोनों के बीच बातचीत बंद थी। भाभी मोबाइल पर किसीं से बातचीत करती रहती थी। पिता कन्हैयालाल ने बताया जलझूलनी एकादशी पर बेटी डीसीएम स्थित घर आई थी। कल रात को ही दामाद उसे लेने आए थे। दोनों हंसी खुशी साथ में गए थे। आज दोपहर में उसके सुसाइड की जानकारी मिली। दोनों के बीच क्या हुआ इस बारे में पता नहीं। मोना ने अपनी पसंद से दूसरी शादी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button