राज्य

Heavy rain alert for 4 days in Jalore | जालोर में 4 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट: 24 घंटे में…

जालोर समेत जिले भर में गुरुवार को कही बूंदाबांदी तो कही अच्छी बारिश हुई हैं। इधर जिले में आज भी बादल छाए हुए है और बारिश का मौसम बना हुआ है। वही मौसम विभाग ने आज से 8 सितम्बर तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई हैं।

.

जालोर समेत जिले भर में गुरुवार को कही बूंदाबांदी तो कही रिमझिम बारिश हुई। हालांकि रात से बारिश नहीं हुई हैं। लेकिन बारिश का मौसम बना हुआ हैं। जिससे गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दिन के तापमान में 2.9 डिग्री तक गिरावट होकर 31.2 डिग्री व रात के तापमान में 2 डिग्री गिरावट के साथ 23.5 दर्ज किया गया। गुरुवार को दिन का तापमान 34.1 व रात का तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

जालोर में मौसम विभाग ने 8 सितम्बर तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई हैं।

जवाई बांध का गेज 58.70 फीट पार जवाई बांध के कैचमेंट क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से बांध में पानी की आवक जारी हैं। जिससे 61.25 फीट तक के भराव क्षमता वाला जवाई बांध का शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक 58.70 फीट दर्ज किया गया हैं। जिसके बाद जालोर के वासियों द्वारा गेट खोल कर पानी निकासी की मांग की जा रही हैं।

मौसम विशेषज्ञ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जालोर में आज बारिश का येलो अलर्ट, 6 व 7 सितम्बर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। जिससे जिले में कई भारी तो कई भारी से अति भारी बारिश की संभावना हैं। 8 सितम्बर को फिर येलो अलर्ट के साथ अच्छी बारिश की संभावना जताई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button