राष्ट्रीय

Dhinakaran led AMMK walks out of NDA in Tamil Nadu | तमिलनाडु में NDA से बाहर हुई दिनाकरन की…

चेन्नई17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एएमएमके ने 2024 के लोकसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन के हिस्से के रूप में थेनी और तिरुचिरापल्ली से चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।

टीटीवी दिनाकरन की पार्टी अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (AMMK) ने बुधवार को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन से बाहर निकलने की घोषणा की है। AMMK दूसरी पार्टी है, जिसने NDA का साथ छोड़ा है। इससे पहले अन्नाद्रमुक से निष्कासित ओ पन्नीरसेल्वम ने अपने दल को गठबंधन से बाहर कर दिया था।

दिनाकरन ने मीडिया से कहा “यह आंदोलन (एएमएमके) कुछ लोगों के विश्वासघात के खिलाफ शुरू किया गया था।हमें विश्वास था कि वे बदल जाएंगे, लेकिन कुछ नहीं हुआ।”

तमिलनाडु चुनाव से पहले NDA गठबंधन पर खतरा

पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने हाल ही में भाजपा गठबंधन छोड़ दिया था। अब AMMK भी साथ छोड़ चुकी है। PMK के संगठनात्मक नेता रामदास और नेता अंबुमणि के बीच टकराव के चलते यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में रहेगी या नहीं। DMDK भी इसी स्थिति में है।

2026 में होने हैं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव

तमिलनाडु का 2026 में होने वाला विधानसभा चुनाव ऐसा चुनाव है जो तमिलनाडु का भाग्य तय कर सकता है। दिनाकरन ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा- हम इस चुनाव में अम्मा के कार्यकर्ताओं के एकजुट होने और सही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हमने किसी के हाशिये पर जाने का इंतजार नहीं किया, किसी के डर से कोई काम नहीं किया।

AMMK प्रमुख ने कहा- हमें उम्मीद थी कि अम्मा के कार्यकर्ता हमारे साथ आएंगे, और अम्मा की पार्टी के लोग इसके लिए उचित प्रयास करेंगे। लेकिन जब हमने उन्हें शहर-शहर भटकते देखा, अपने विश्वासघात को सिर पर ढोते हुए, तो हमें समझ आ गया कि अब कोई रास्ता नहीं है, उनके बदलने की कोई संभावना नहीं है।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

तमिलनाडु में NDA की वापसी, AIADMK के साथ हाथ मिलाया

गृहमंत्री अमित शाह ने मई में चेन्नई में भाजपा और AIADMK के गठबंधन का ऐलान किया था। उन्होंने कहा 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव AIADMK प्रमुख ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सीटों का बंटवारा बाद में चर्चा के बाद तय किया जाएगा।

शाह ने कहा कि गठबंधन को लेकर AIADMK की कोई डिमांड नहीं है, न ही BJP उनके अंदरूनी मामलों में कोई हस्तक्षेप करेगी। पार्टी का NDA में शामिल होना दोनों के लिए ही बहुत फायदेमंद है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button