राष्ट्रीय

Assam CM Himanta Biswa Sarma VS Jamiat president Arshad Madani Eviction Controversy | अरशद मदनी…

  • Hindi News
  • National
  • Assam CM Himanta Biswa Sarma VS Jamiat President Arshad Madani Eviction Controversy

गुवाहाटी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम के गोलपाड़ा में हिमंता सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेदखली अभियान के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सात सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। अध्यक्ष अरशद मदनी ने मंगलवार को कहा कि बेदखली अभियान सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित नियमों के अनुसार होने चाहिए।

मदनी ने कहा- असम सरकार को बेदखली के लिए व्यवस्था के भीतर काम करना चाहिए, न कि इसे नफरती ढंग से करना चाहिए। हालांकि असम CM ने मौलाना मदनी की टिप्पणी का खंडन किया और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सरमा ने कहा- मदनी कौन है, क्या खुदा है। कांग्रेस है तभी मदनी की बहादुरी है। भाजपा के समय में मदनी की बहादुरी का कोई सबूत नहीं है। अगर वह ज्यादा करते हैं, तो मैं मदनी को जेल भेज दूंगा। मुख्यमंत्री मैं हूं, मदनी नहीं।

प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गोलापाड़ा की उन जगहों पर गया था, जहां से अवैध रहवासियों को हटाया गया।

अरशद मदनी बोले- व्यवस्था का उल्लंघन हो रहा, यह निंदनीय

मदनी ने मीडिया से कहा, “राज्य में बेदखली अभियान चलाया जा रहा है। मैं कल कई इलाकों में गया। यहां जो किया जा रहा है, उसे देखकर दुख होता है। मुझे बहुत दुख हुआ, खासकर इसलिए क्योंकि समुदाय और देश एक व्यवस्था के तहत बनते हैं। अगर व्यवस्था का उल्लंघन करके कुछ भी किया जाता है, उसे अनदेखा किया जाता है और कुचला जाता है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक हो जाता है। इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।”

सरमा ने कहा था- हर मुस्लिम बांग्लादेश जाए

इससे पहले CM सरमा ने कहा था कि जमीयत नेता अगर राज्य में आकर कुछ करते हैं तो उनको गिरफ्तार कर बांग्लादेश भेजा जाएगा। इस पर मदनी ने कहा, “मैं कल से उनके राज्य में हूं। वे कह रहे हैं कि हर मुसलमान को बांग्लादेश भेज दिया जाना चाहिए। इसलिए जो लोग इस देश में नफरत फैला रहे हैं उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।”

उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा- “नफरती चिंटुओं को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। उन्हें इस खूबसूरत देश में, जहां सौहार्द और प्राचीन सभ्यता है, क्यों रहना चाहिए? हम ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करके सबसे पुरानी और महान सभ्यता नहीं बन गए।”

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button