IMD Rainfall Flood LIVE Update Punjab flood ; Himachal Landslide | Mumbai Rajasthan Delhi MP…

- Hindi News
- National
- IMD Rainfall Flood LIVE Update Punjab Flood ; Himachal Landslide | Mumbai Rajasthan Delhi MP Alert
पठानकोट/मंडी/गुरुग्राम/दिल्ली44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत में भारी बारिश जारी है। इसके चलते गुरुग्राम, गाजियाबाद, चंडीगढ़, नोएडा में बुधवार को स्कूल बंद रहेंगे।
पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, बठिंडा समेत 23 जिलों में अब भी बाढ़ के हालात हैं। 1400 गांवों के 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। आपदा में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में मंडी के सुंदरनगर में मंगलवार शाम 7 बजे 2 घरों के ऊपर लैंडस्लाइड हुआ। इसमें एक ही परिवार के 5 लोग दब गए। मां-बेटी की मौत हो गई है। वहीं, मलबे में दबे पिता-बेटा समेत 3 लोगों को खोजा जा रहा है।
राजस्थान के जोधपुर, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, दौसा समेत कई जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। दौसा के लालसोट में कच्चा बांध टूटने से जयपुर के 5 से ज्यादा गांव डूब गए। 100 से ज्यादा लोग फंसे हैं।
देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में 2 घरों के ठीक ऊपर लैंडस्लाइड हुआ। नीचे खड़े लोग भागते नजर आए।
पंजाब के 23 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। फंसे लोगों को नाव की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मंगलवार को तेज बारिश हुई। कई जगह लैंडस्लाइड हुआ।
देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…
लाइव अपडेट्स
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
3 सितंबर को राज्यों में मौसम का हाल
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहरों में बारिश का डेटा