राष्ट्रीय

Karnal Man Shammi Verma Arrested USA Sexual Assault case | करनाल के सैम ने इंडियन-अमेरिकन…

अमेरिका की सांता रोजा पुलिस ने करनाल के युवक शम्मी वर्मा को गिरफ्तार किया है। – फाइल फोटो

हरियाणा के करनाल का रहने वाला एक युवक अमेरिका में रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दोस्ती के बहाने पहले दो महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और फिर अपनी काली टोयोटा हाईलैंडर कार में उनके साथ रेप किया।

.

मामले का खुलासा तब हुआ, जब जनवरी 2025 के अंत में अमेरिका की सांता रोजा पुलिस विभाग (एसआरपीडी) को पहली पीड़िता ने शिकायत दी। इसके बाद जांच घरेलू हिंसा यौन शोषण टीम (DVSA) को सौंपी गई।

पुलिस ने गहन जांच की और आरोपी की पहचान 34 वर्षीय शम्मी वर्मा के रूप में की, जो सैम, शम्मी और वर्मा नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जेल भेजते वक्त कोर्ट ने उसे समाज के लिए खतरा बताया। सांता रोजा पुलिस ने आरोपी का फोटो और डिटेल सोशल मीडिया पर भी शेयर की है, ताकि अन्य कोई महिला भी इस आरोपी का शिकार हुई हो तो वह भी अपनी शिकायत पुलिस को दे सकती है।

बता दें कि आरोपी करनाल के अशोक नगर का रहने वाला है और साल 2022 में अमेरिका गया था। उसके पिता हरियाणा रोडवेज से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट से मिले रुपयों से ही उन्होंने बेटे को अमेरिका भेजा था।

अमेरिका का सांता रोजा पुलिस डिपार्टमेंट। – फाइल फोटो

पहले जानिए युवक की गिरफ्तारी का पूरा मामला…

  • जनवरी 2025 में दर्ज हुई पहली शिकायत : जनवरी 2025 में दर्ज हुई पहली शिकायत में एक महिला ने सांता रोजा पुलिस को बताया कि जून 2024 में आरोपी शम्मी ने बातचीत का बहाना बनाकर उससे मुलाकात की और फिर अपनी काली टोयोटा हाईलैंडर कार में बुलाकर जबरन रेप किया। मामला गंभीर होने के कारण तुरंत घरेलू हिंसा यौन शोषण टीम (डीवीएसए) को सौंपा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम शम्मी है और उसका कानूनी नाम भी यही है। हालांकि, वह अमेरिका में सैम, शम्मी और वर्मा नाम का भी इस्तेमाल करता था।
  • फरवरी 2025 में सामने आया दूसरा केस : जांच के दौरान यह भी सामने आया कि रोनेर्ट पार्क पुलिस विभाग (RPDPS) भी आरोपी से जुड़े एक अन्य मामले की जांच कर रहा है। फरवरी 2025 में शम्मी ने एक और महिला को अपनी गाड़ी में बुलाया और उसके साथ जबरन यौन शोषण किया। इस खुलासे के बाद दोनों विभागों ने मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी शुरू की। आखिरकार 24 अप्रैल 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसे सोनोमा काउंटी मेन एडल्ट डिटेंशन फैसिलिटी में गंभीर अपराधों के आरोप में बुक किया गया।
  • कोर्ट ने माना समाज के लिए खतरा : एसआरपीडी केस नंबर 25-2209 में आरोपी पर जबरन रेप और अप्राकृतिक यौन संबंध जैसे आरोप लगाए गए। वहीं, आरपीडीपीएस केस नंबर 25-0276 में आरोपी पर रेप करने के प्रयास के साथ हमला करने का आरोप दर्ज हुआ। कोर्ट से आरोपी ने जमानत बढ़ाने की मांग की थी। मगर, कोर्ट ने माना कि आरोपी महिलाओं के लिए और पूरे समाज के लिए खतरा है। इसलिए सोनोमा काउंटी सुपीरियर कोर्ट के जज ने उसे बिना जमानत हिरासत में रखने का आदेश दिया।

अमेरिका की सांता रोजा पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी।

कब अमेरिका पहुंचा युवक और कैसे बनाता था शिकार….

  • पिता ने रिटायरमेंट की रकम से 2022 में अमेरिका भेजा : जानकारी के अनुसार, आरोपी शम्मी वर्मा के पिता हरियाणा रोडवेज से रिटायर हुए हैं। रिटायरमेंट में मिली रकम से ही बेटे को साल 2022 में अमेरिका भेजा गया था। आरोपी का एक भाई भी है, जो करनाल में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। शम्मी ने अमेरिका जाकर शादी की थी, ताकि वहां जाकर वह शरणार्थी के तौर पर पक्का हो सके। जिस लड़की से शम्मी ने शादी की थी, वह भी भारतीय मूल की है और अमेरिका में ही रहती है। उनकी 2 साल की एक बेटी भी है।
  • महिलाओं से दोस्ती कर बनाता था शिकार : अमेरिका में आरोपी कैलिफोर्निया में सांता रोजा के सेवन-इलेवन स्टोर पर काम करता था। इसी दौरान वहां लोकल महिलाएं खरीदारी करने आती थीं। आरोपी उनसे बातचीत करता, हाय-हैलो करता और जान-पहचान बढ़ाता। धीरे-धीरे यह जान-पहचान दोस्ती में बदल जाती और फिर आरोपी उन्हें अपनी गाड़ी में बुलाकर शिकार बनाता। पुलिस की जांच में सामने आया कि वह स्टोर पर आने वाली महिलाओं का पीछा भी करता था और घर तक पहुंच जाता था।
  • महिलाओं के सामने आने में डर बड़ी वजह : सांता रोजा पुलिस का मानना है कि आरोपी की हरकतें बताती हैं कि पीड़िता सिर्फ दो महिलाएं ही नहीं हो सकतीं, बल्कि और भी हो सकती हैं। कई बार यौन शोषण की शिकार महिलाएं डर, शर्म या समाज की सोच के कारण सामने नहीं आतीं। उन्हें लगता है कि उनकी बात पर कोई विश्वास नहीं करेगा। साथ ही, शर्मिंदगी और अपराधबोध उन्हें चुप रहने पर मजबूर कर देता है। लेकिन सच्चाई यह है कि यौन शोषण कभी भी पीड़िता की गलती नहीं होती, जिम्मेदार केवल अपराधी होता है।

अमेरिकन पुलिस ने की जनता से अपील अमेरिका के एसआरपीडी और आरपीडीपीएस दोनों पुलिस विभागों ने अपील की है कि अगर किसी के पास शम्मी से जुड़े किसी और मामले की जानकारी है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। सांता रोजा पुलिस ने आरोपी की फोटो और पूरी डिटेल सोशल मीडिया पर भी साझा की है। इसके साथ ही एसआरपीडी-डीवीएसए डिटेक्टिव कैल्सी नेलसन से 707-543-3595 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है, ताकि और पीड़ित महिलाएं सामने आकर न्याय पा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button