राष्ट्रीय

IMD Rainfall Flood LIVE Update Punjab flood Himachal Landslide | Mumbai Rajasthan Delhi MP…

  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall Flood LIVE Update Punjab Flood Himachal Landslide | Mumbai Rajasthan Delhi MP Kerala Alert

पठानकोट/शिमला/गुरुग्राम/दिल्ली55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 12 जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं। वहीं, 29 लोगों की मौत हो गई है।

अब तक बाढ़ वाले इलाकों में फंसे 15688 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। NDRF की 20 टीमें, सेना, नौसेना, वायुसेना, 35 हेलिकॉप्टर और 114 नावें रेस्क्यू में लगी हैं।

हिमाचल प्रदेश में इस साल अगस्त की बारिश ने 76 साल के रिकॉर्ड तोड़ा है। बीते महीने सामान्य से 68 प्रतिशत ज्यादा (256.8 mm) बारिश हुई है। यह 1949 के बाद से सबसे ज्यादा है।

शिमला में पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड और मकान गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल के 6 जिलों में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट है। 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें…

हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को तेज बारिश हुई। कई इलाकों में पानी भर गया।

गुरुग्राम की सड़कों पर सोमवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए। कई गाड़ियां पानी में डूबी नजर आई।

पंजाब के 1300 से ज्यादा गांव पानी में डूबे हैं। सोमवार को जालंधर में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

2 सितंबर को राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button