राष्ट्रीय

Different news- Gender of birds changed in Australia | खबर हटके- ऑस्ट्रेलिया में चिड़ियों का…

2 घंटे पहलेलेखक: प्रांशू सिंह

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया में चिड़ियों की कई प्रजाति में जेंडर बदल गया। इस बदलाव की वजह को लेकर अब वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है। वहीं एक कपल के तलाक से पहले सही बंटवारा करने के लिए चिकन डिनर हुआ।

  1. ऑस्ट्रेलिया में कैसे बदल चिड़ियों का जेंडर?
  2. तलाक से पहले कपल का चिकन डिनर क्यों हुआ?
  3. बनारस में एक महंत के 50 बच्चे कैसे दर्ज हुए?
  4. बकरी ने इंसानी शक्ल जैसे बच्चे को जन्म दिया?
  5. शख्स ने टॉयलेट-स्विच बोर्ड में क्यों छिपाई शराब की बोतलें?

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को जंगली पक्षियों में ‘जेंडर चेंज’ होने के सबूत मिले हैं। इस रिसर्च में शामिल 6% पक्षियों में जेंडर चेंज देखा गया। इसमें उनका जेनेटिक प्राइवेट पार्ट उनके ओरिजनल प्राइवेट पार्ट से मेल नहीं खाता। यानी, मादा पक्षियों में नर के अंग मिले। एक नर कूकाबुरा (पक्षी की प्रजाति) में तो मादा के अंग मिले।

दरअसल रिसर्चर्स ने कूकाबुरा, मैगपाई और कबूतर जैसी पांच प्रजातियों पर रिसर्च किया। उन सभी में जेंडर चेंज पाया गया। फिलहाल वैज्ञानिकों का मानना है कि पर्यावरण में मौजूद कुछ केमिकल और स्ट्रेस हार्मोन की वजह से ऐसा हो सकता है।

रिसर्च में शामिल डॉ. क्लैंसी हॉल ने कहा कि इससे पक्षियों की ब्रीडिंग क्षमता पर असर पड़ सकता है। इससे पक्षियों की आबादी कम हो सकती है। और लिंग अनुपात में भी असंतुलन आ सकता है।

इमेज सोर्स: AI जनरेटेड

चीन में एक तलाक का मामला चर्चा में है। पति-पत्नी की लड़ाई 29 मुर्गियों पर अटक गई। इस पर जज ने एक ऐसा अनोखा समाधान दिया, जिसे सुनकर सब हैरान हैं।

हुआ यूं कि चीन के सिचुआन प्रांत में तू और यांग नाम के पति-पत्नी का तलाक हो रहा था। उनके पास कुल 53 पक्षी थे, जिसमें 29 मुर्गियां, 22 हंस और 2 बत्तख शामिल थे। हंस और बत्तख तो बराबर बंट गए, लेकिन 29वीं मुर्गी पर विवाद हो गया।

विवाद सुलझाने के लिए जज ने दो अनोखे सुझाव दिए

इस पर जज चेन चियान ने दो रास्ते सुझाए। पहला, दोनों साथ बैठकर मुर्गी खा लें। इसे तलाक से पहले का ‘फेयरवेल मील’ माना जाए। दूसरा, जिसे मुर्गी मिले, वह दूसरे को पैसे दे। दोनों ने पहला रास्ता चुना।

मुर्गी खाने के बाद उन्होंने तलाक लिया। उन्होंने दोस्त बने रहने और जरूरत पड़ने पर मदद करने का भी फैसला किया। जज ने कहा कि यह फैसला कानून और गांव की परंपरा का अच्छा मेल है। चीन में 2023 में 36 लाख से ज्यादा तलाक हुए थे।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक वोटर लिस्ट में अविवाहित संत के 50 से ज्यादा बेटे हैं। कांग्रेस ने इसे फर्जीवाड़ा बताते हुए चुनाव आयोग से जांच की मांग की है। वहीं संतों ने इसे हिंदू धर्म की परंपरा का हिस्सा कहा है।

दरअसल यह मामला वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र का है। यहां की मतदाता सूची में स्वामी रामकमल दास को 50 से ज्यादा मतदाताओं का पिता दिखाया गया है। इनमें सबसे बड़े की उम्र 72 साल है। सबसे छोटे की उम्र 28 साल है।

इसके पीछे मठ ने गुरु-शिष्य परंपरा को वजह बताई

इस मामले पर राम जानकी मठ मंदिर के प्रबंधक रामभरत शास्त्री ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह ‘गुरु-शिष्य परंपरा’ का हिस्सा है। आश्रम में रहने वाले शिष्य अपने गुरु को पिता मानते हैं। यह परंपरा 2016 से कानूनी रूप से मान्य है।

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्रानंद सरस्वती ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने सनातन परंपरा को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में एक बकरी ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसका चेहरा इंसानों जैसा दिखता है। बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें एक बच्चा सामान्य और दूसरा बच्चा मरा पैदा हुआ था। इस घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एक्स्पर्ट्स ने कहा- इसे ‘साइक्लोपिया’ कहा जाता है, जिसमें भ्रूण का चेहरा सही से विकसित नहीं हो पाता।

इमेज सोर्स: AI जनरेटेड

गुजरात में शराबबंदी कानून के बीच अहमदाबाद पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी पकड़ी है। तस्करों ने शराब छुपाने के लिए अजीबोगरीब तरीके अपनाए थे। उन्होंने शराब की बोतलें टॉयलेट और दीवार के स्विचबोर्ड के पीछे छिपाई थीं। पुलिस ने छापे में कुल 792 बोतलें और बियर कैन बरामद किए। इनकी कीमत 2.76 लाख रुपये थी।

छापेमारी के दौरान आरोपी घर पर नहीं मिले। पुलिस ने उनके खिलाफ गुजरात शराबबंदी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उनकी तलाश जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन शामिल है।

तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button