Himachal Rainfall Landslide Alert LIVE Photos Update; Shimla Kullu Manali | Chamba | मंडी में…

मंडी से सांसद कंगना रनोट और डीसी अपूर्व देवगन।
हिमाचल प्रदेश में बारिश से भारी नुकसान हो रहा है। बुधवार रात चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी में ओट के बनाला के पास पूरा पहाड़ सड़क पर आ गया। मंडी से सांसद कंगना रनोट ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया।
.
कंगना रनोट ने कहा-
मंडी बनाला के पास हुए भीषण हादसे का समाचार अत्यंत दुखद है। पहाड़ धंसने से कई लोग और वाहनों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मैं प्रशासन के संपर्क में हूं।
इसके कुछ ही घंटे बाद मंडी के DC ने कंगना रनोट के दावे को नकार दिया।
DC अपूर्व देवगन ने कहा-
बनाला लैंडस्लाइड में किसी भी गाड़ी और व्यक्ति के चपेट में आने की एविडेंस नहीं है। नेशनल हाईवे से मलबा हटाया जा रहा है।
वहीं चंबा में 4 दिन की भारी बारिश से होली बाजार को खतरा हो गया है। रावी नदी के तेज बहाव से बाजार के साथ निचले घरों के नीचे भूमि कटाव हो रहा है। इससे कई घर खतरे की जद में हैं।
कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति के ज्यादातर भागों में 3 दिन से मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है। सड़कें, पानी और बिजली भी बंद है। इससे चंबा, मनाली और लाहौल-स्पीति में फंसे पर्यटकों के परिजन उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे। चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में 2 हजार से ज्यादा टूरिस्ट और मणिमहेश यात्री फंसे हुए हैं। यहां सड़कें बहाल होने का काम जारी है।
चंबा में बारिश से हुए नुकसान का अभी सही आकलन नहीं हो पाया है। डलहौजी के विधायक के अनुसार, अकेले उनके विधानसभा क्षेत्र में 50 से ज्यादा घरों को बादल फटने से क्षति हुई है। भरमौर और चंबा विधानसभा में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
कुल्लू जिले के बंजार व मनाली सब डिवीजन में आज स्कूल बंद हैं। कुल्लू-मनाली को जोड़ने वाला चंडीगढ़-मनाली फोरलेन आज शाम तक बहाल हो सकता है। मंडी से कुल्लू तक बुधवार को सड़क छोटे वाहनों की बहाल कर दी गई थी। मगर रात में दोबारा लैंडस्लाइड से सड़क बंद हो गई।
इस बीच मौसम विभाग ने आज 5 जिले ऊना, हमीरपुर, मंडी, शिमला और सिरमौर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी इन जिलों के अलावा कांगड़ा और बिलासपुर में यलो अलर्ट है।
बारिश से नुकसान के PHOTOS…
चंबा में रावी नदी के तेज बहाव से हो रहे भूमि कटाव की वजह से होली में बाजार में बने कई घरों को खतरा पैदा हो गया।
रावी के तेज बहाव से हो रहे भूमि कटाव की वजह से होली बाजार में बने कई घर खतरे की जद में।
चंडीगढ़-मनाली फोरलेन कैंची मोड़ के पास क्षतिग्रस्त।
मंडी के कैंची मोड़ के पास चंडीगढ़-मनाली फोरलेन टूट गया है।
मंडी में चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर बुधवार देर रात दोबारा लैंडस्लाइड हुआ।
मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…