राष्ट्रीय
Decision on SI recruitment paper leak today | राजस्थान हाईकोर्ट ने एसआई भर्ती-2021 रद्द की:…

राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को एसआई भर्ती 2021 रद्द कर दी। 859 पदों के लिए एग्जाम हुआ था। पेपर लीक में कई ट्रेनी एसआई पकड़े गए थे।
.
जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने 14 अगस्त को दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला रिजर्व रख लिया था।
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- हाई कोर्ट के फैसले से सच की जीत हुई है। इस पूरी भर्ती में फर्जीवाड़ा हुआ था। मेरी जानकारी के अनुसार 500 से ज्यादा ऐसे अभ्यर्थी थे, जिन्होंने फर्जीवाड़ा करके यह परीक्षा पास की थी।
हाईकोर्ट ने 2021 भर्ती के पदों को नई भर्ती में जोड़ने के आदेश दिए याचिकाकर्ता के वकील हरेंद्र नील ने कहा- हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि इसमें बड़े पैमाने पर नकल हुई थी। RPSC सदस्य तक इसमें शामिल थे। नई भर्ती में 897 पद और जोड़े जाएंगे।
खबर अपडेट की जा रही है…