राष्ट्रीय

Nikki Bhati Dowry Murder Case; CCTV Video | Vipin Bhati | यूपी में निक्की जब जली, घर में CCTV…

ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी की जिंदा जलकर मौत सुर्खियों में है। घर की तीसरी मंजिल पर 21 अगस्त की शाम 5.30 बजे वो आग की लपटों के बीच नजर आई। निक्की ने खुद आग लगाई या पति विपिन भाटी ने उसे आग के हवाले किया, पुलिस के लिए यह एक अनसुलझी गुत्थी है।

.

जांच में सामने आया है कि विपिन के घर में 8 CCTV लगे थे, मगर घटना के वक्त सभी कैमरे बंद थे। इसलिए कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हुआ।

निक्की जब जलते हुए सीढ़ियों से उतर रही थी, उसे उसकी बड़ी बहन कंचन ने अपने मोबाइल से शूट किया था। इसे सबूत के तौर पर पुलिस को दिए गए हैं। विपिन के परिवार की तरफ से भी कई दावे किए गए और कुछ और वीडियो पुलिस को दिए गए हैं। इनकी मदद से निक्की की मौत की जांच को नए एंगल मिले हैं।

फिलहाल, 7 दिन में 5 अहम वीडियो सामने आए। उनकी X पर पोस्ट किए जाने की तारीख तो सामने आई है, मगर शूट किए जाने की तारीख को लेकर विवाद है। इसके लिए नोएडा पुलिस इन वीडियो को आगरा और चंडीगढ़ की फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी की रही है।

अब एक-एक करके वीडियो की हकीकत समझिए…

ये वीडियो अचानक शूट हुई फुटेज की तरह है। निक्की की बहन कंचन का दावा है कि ये उसके मोबाइल से रिकॉर्ड हुआ था। 1 दिन पहले उसके पति ने मारपीट की थी। इसकी वजह से उसके हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। वह अपने कमरे में थी। चीख पुकार सुनकर बाहर आई तो जो कुछ दिखा। उसको मोबाइल में शूट किया था।

दावा : पुलिस जांच में सामने आया कि ये वीडियो 21 अगस्त का ही है। इसमें आग की लपटों में घिरी शख्स निक्की ही है।

24 अगस्त को सामने आया वीडियो रील फार्मेट में है। ये वीडियो 18 सेकेंड का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि विपिन निक्की को पीट रहा है। उसके बाल पकड़ खींच रहा है। विपिन के कमर पर भी घाव का निशान है। साथ में उनकी सास नजर आ रही हैं, जिन्होंने शॉल ओढ़ा हुआ है।

दावा : विपिन के परिवार का कहना है कि ये वीडियो 11 फरवरी का है। जब निक्की ने विपिन के कमर पर कैंची मारी थी। इसके बाद विपिन ने निक्की के साथ मारपीट की। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पुराने वीडियो को आग वाले वीडियो के साथ जोड़ा गया।

ये वीडियो 47 सेकेंड का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि निक्की जली अवस्था में फर्श पर बैठी है। वो कराह रही है। सामने से किसी महिला की आवाज आ रही है, वो बोली रही है कि निक्की ये तूने क्या किया? एक बुजुर्ग पुरुष की आवाज भी है। इसमें वो कुछ बर्बाद करने की बात कह रही है।

दावा : ये वीडियो भी 21 अगस्त की शाम का ही बताया जा रहा है। इसमें जो बातें सुनाई दे रही हैं, वह कंचन और उसकी सास दया की है।

विपिन के घर के बाहर का एक वीडियो घटना के बाद 25 अगस्त को सामने आया। इसमें विपिन हड़बड़ाहट में दिख रहा है। वो गली में जाता है, फिर बाहर आता है। गाड़ी का गेट खोलता है। फिर तेजी से घर की तरफ जाता हुआ दिखता है।

दावा : विपिन के परिजनों का कहना है ये वीडियो घटना के दिन का ही है। निक्की और कंचन दोनों तीसरे फ्लोर पर थे। घर के अंदर से तेज-तेज आवाज आने लगी, तब विपिन दौड़कर घर के अंदर पहुंचता है। इसके बाद बाहर आकर कार का गेट खोलता दिखता है। जिस समय घटना हुई, विपिन कार धोने के लिए पाइप लगा रहा था।

1.08 मिनट का एक वीडियो और सोशल मीडिया X पर पोस्ट हुआ। इसमें निक्की भाटी का दाह संस्कार किया जा रहा है। दिख रहा है कि ससुर सत्यवीर और निक्की का बेटा उसकी चिता को मुखाग्नि दे रहे हैं। हालांकि इस वीडियो में विपिन नहीं दिख रहा है।

दावा : ये वीडियो 22 अगस्त की डेट में शूट हुआ था। इस वीडियो के आने के बाद विपिन के परिजनों ने कहा कि अगर ससुर को ही जलाकर मारना होता तो वो मुखाग्नि देने क्यों आते।

पुलिस को डिजिटल साक्ष्य की जांच से मिलेंगे नए डायरेक्शन सभी वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है। आगरा और चंडीगढ़ की फोरेंसिक लैब को डेटा भेजा जा रहा है। ये वीडियो किन नंबर, लोकेशन से वायरल किए गए। इसकी भी जांच हो रही है।

साथ ही, विपिन के घर के बाहर का वीडियो दुकान पर लगे CCTV का है। क्योंकि विपिन की दुकान पर लगा CCTV खराब है। पुलिस ने विपिन, निक्की, उसकी सास और ससुर सभी के मोबाइल की CDR की जांच कर रही है। निक्की की मौत के 7 दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। फिलहाल परिवार के अपने-अपने दावे हैं।

कंचन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंचन वीडियो री-पोस्ट कर रही है। उसमें सैड सॉन्ग के साथ लोग कमेंट कर रहे हैं।

कंचन जस्टिस फॉर निक्की मुहीम चला रही 21 अगस्त की घटना के बाद से बड़ी बहन कंचन लगातार इंस्टाग्राम पर एक्टिव है। रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रही है। अधिकांश लोग इसको ‘जस्टिस फॉर निक्की’ की मुहीम की तरह देख रहे हैं।

अब पुलिस कंचन से नए सिरे से पूछताछ करेगी। कंचन ज्यादातर वीडियो में अपने ऊपर लगे आरोपों को क्लियर करने का प्रयास कर रही है। लोगों का आरोप है कि बहन निक्की जल रही थी, मदद करने के बजाय कंचन वीडियो शूट कर रही थी।

साथ ही, निक्की को इंसाफ देने की गुहार लगा रही है। घटना के बाद से अब तक वह इंस्‍टाग्राम पर 44 पोस्‍ट कर चुकी है। 6 दिनों के भीतर उनके अकाउंट पर 34 हजार फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। इंस्‍टाग्राम पर डाले गए पोस्‍टों में निक्‍की को इंसाफ दिलाने और ससुरालवालों को सजा दिलाने की बातों का जिक्र है।

जब निक्‍की की मौत हुई थी, तब कंचन के इंस्‍टाग्राम अकाउंट makeover_by__kanchan पर करीब 49 हजार फॉलोअर्स थे, जो बढ़कर 83 हजार तक पहुंच गए। वहीं, एक अकाउंट Kanchanbhati6668 पर 67.3 फॉलोअर्स हो चुके हैं। इन सभी पोस्ट में घटना का जिक्र किया गया है।

……………………….. ये भी पढ़ें :

यह खबर भी पढ़ें :

नोएडा में पत्नी को जलाने वाला बोला- मुझे पछतावा नहीं, पिता ने कहा- दरिंदे को फांसी दी जाए

नोएडा में पत्नी को जिंदा जलाने वाले विपिन भाटी का पुलिस ने एनकाउंटर किया। उसके पैर पर गोली मारी। बावजूद इसके अकड़ कम नहीं हुई। वहीं, निक्की के पिता और परिवार की आंखों में दर्द और गुस्सा है। पिता ने कहा, शादी में गाड़ी, सोना, कैश मिलने के बाद भी और दहेज के लिए निक्की को जला दिया गया। दरिंदे को फांसी दी जानी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

नोएडा के निक्की हत्याकांड में सास-ससुर समेत 4 गिरफ्तार:जब पीड़िता को जिंदा जलाया तो पति बाहर था, सीसीटीवी से उलझी पुलिस

ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे जेठ और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। कासना थाने की पुलिस ने सोमवार सुबह जेठ रोहित भाटी और ससुर सतवीर को सिरसा टोल और चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी विवाहिता निक्की को जिंदा जलाए जाने के बाद से ही फरार थे। पढ़िए पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button